{"_id":"6a84b52796f169449d0c7d6c","slug":"two-fraudsters-duped-a-man-of-gold-worth-rs-12-lakh-by-promising-him-a-silver-idol-bijnor-news-c-27-1-bij1029-187940-2026-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: चांदी की मूर्ति का झांसा देकर 12 लाख का सोना ले उड़े दो ठग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: चांदी की मूर्ति का झांसा देकर 12 लाख का सोना ले उड़े दो ठग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्योहारा। नगर के शिवाजी मार्केट स्थित ज्वेलर्स की दुकान पर मंगलवार दोपहर दो बाइक सवार युवकों ने चांदी की मूर्ति खरीदने के बहाने करीब 12 लाख रुपये कीमत के सोने के आभूषण पर हाथ साफ कर दिया।
नगर के शिवाजी मार्केट में नरेंद्र कुमार वर्मा की ज्वेलर्स की दुकान है। मंगलवार दोपहर करीब दो बजे बाइक सवार दो व्यक्ति दुकान पर पहुंचे। दोनों ने दुकान से करीब दो हजार रुपये की चांदी की मूर्ति खरीदी। इसके बाद एक युवक ने ज्वेलर्स से कहा कि चांदी की मूर्ति को सोने की किसी वस्तु से रगड़कर कपड़ा ढककर करीब दो मिनट के लिए साथ रख दें। खरीदार की बातों पर भरोसा करते हुए ज्वेलर्स ने चांदी की मूर्ति को सोने की चेन के डिब्बे में रखकर कपड़े से ढक दिया। खरीदार ने इसके बदले दो हजार रुपये भी दुकान पर रख दिए।
कुछ देर बाद मौका पाकर आरोपी सोने की चेन वाला डिब्बा लेकर दुकान से निकल गए। आरोपियों के जाने के कुछ देर बाद ज्वेलर्स को शक हुआ। जांच करने पर पता चला कि सोने की चेन वाला डिब्बा गायब है और उसकी जगह केवल चांदी की मूर्ति रखी हुई है। ठगी का अहसास होते ही ज्वेलर्स ने आस-पास के दुकानदारों को घटना की जानकारी दी, लेकिन तब तक दोनों आरोपी मौके से भाग चुके थे।
विज्ञापन
घटना की सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष संजय कुमार तोमर पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू की। फुटेज में दोनों आरोपी लखनऊ नंबर की प्लेट लगी बाइक से मोहल्ला मिलकियान होते हुए धामपुर की ओर जाते दिखाई दिए हैं। पुलिस फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान और उनकी तलाश में जुटी है। ज्वेलर्स नरेंद्र कुमार वर्मा के अनुसार, आरोपियों द्वारा ले जाए गए सोने की कीमत करीब 12 लाख रुपये है।
-- पीड़ित ज्वेलर्स की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही हैं। फुटेज में कुछ अहम सुराग भी मिले हैं। शीघ्र ही घटना का खुलासा करा दिया जाएगा। - अंजनी कुमार चतुर्वेदी, सीओ धामपुर