सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Tyre showroom burgled, cash, gold and silver coins stolen

Bijnor News: टायर के शोरूम में नकब लगाकर नकदी, सोने चांदी के सिक्के चोरी

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 28 Jan 2026 11:50 PM IST
विज्ञापन
Tyre showroom burgled, cash, gold and silver coins stolen
चांदपुर में बिजनौर बाईपास मार्ग पर टायर्स की दुकान में चोरो द्वारा लगाया गया नकब स्रोत संवाद
विज्ञापन
चांदपुर। बिजनौर बाईपास रोड पर टायर्स के शोरूम में चोरों ने नकब लगाकर करीब 55 हजार रुपये की नकदी व सोने-चांदी के सिक्के की चोरी की घटना को अंजाम दिया। चोरी की घटना से व्यापारियों में रोष है। पुलिस ने मौका मुआयना कर जांच शुरू कर दी है।
Trending Videos

मोहल्ला साहुवान निवासी अजय बंसल की बिजनौर बाईपास मार्ग पर रचना टायर्स के नाम से कार, ट्रक, बाइक के नए टायर आदि की दुकान है। मंगलवार को शाम वह दुकान बंद कर घर चले गए थे। बुधवार की सुबह जब दुकान के शटर के ताले खोलकर अंदर घुसे तो देखा कि गल्ले का सामान बिखरा पड़ा है। उन्होंने दुकान के अंदर की ओर जाकर देखा दुकान में पीछे की ओर नकब लगा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उनके बेटे शुभम बंसल ने परिजनोंं को इसकी सूचना दी। दुकान का जायजा लिया तो गिफ्ट में मिले एक ग्राम से पांच ग्राम तक के सोने के सिक्के जिसका वजन करीब 20 ग्राम, 12 सिक्के चांदी के जिनका वजन लगभग 150 ग्राम, दुकान की बिक्री के 55 हजार रुपये नकद, भुगतान हेतु प्राप्त बैंक चैक गायब थे। जिन्हें चोर चोरी कर ले गए। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। बताया जा रहा है कि चोर कार से आए थे। घटना में चार से पांच चोर बताए जा रहे हैं। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना कर घटना की जानकारी ली। फोरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर अपनी जांच की। पुलिस ने घटना की प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed