सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   UP: Big update in the kidnapping case of actor Mushtaq Khan, comedian Sunil Pal

UP: अभिनेता मुश्ताक खान, कॉमेडियन सुनील पाल के अपहरण के मामले में सामने आया बड़ा अपडेट, 10 आरोपियों पर शिकंजा

अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Fri, 13 Feb 2026 05:16 PM IST
विज्ञापन
सार

Bijnor News: यूपी के बिजनौर जिले में अभिनेता मुश्ताक खान और कॉमेडियन सुनील पाल को इवेंट के नाम पर बुलाकर फिरौती वसूली गई थी। पुलिस ने अब दस आरोपियों पर गैंगस्टर की कार्रवाई की है। 

UP: Big update in the kidnapping case of actor Mushtaq Khan, comedian Sunil Pal
मुश्ताक खान और सुनील पाल। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

अभिनेता मुश्ताक खान और सुनील पाल का अपहरण करके फिरौती वसूलने के आरोपियों पर पुलिस ने शिकंजा कस दिया है। बिजनौर की शहर कोतवाली में गैंगस्टर एक्ट के तहत दस आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। हालांकि फिलहाल सभी आरोपी जमानत पर जेल से छूटे हुए हैं। 
Trending Videos

 

शहर कोतवाल रामप्रताप ने लवी उर्फ सुशांत उर्फ हिमांशु निवासी नई बस्ती, आकाश उर्फ गोला उर्फ दीपेंद्र निवासी नई बस्ती, सार्थक चौधरी उर्फ रिक्की निवासी रम्मू का चौराहा, अंकित उर्फ पहाड़ी निवासी राम का चौराहा, अर्जुन कर्णवाल निवासी बुल्ला का चौराहा, अजीम अहमद निवासी मोहल्ला कस्साबान, सबुद्दीन उर्फ सैबी निवासी मुहल्ला अजारजान, शुभम और शिवा निवासी नई बस्ती चमरपेड़ा तथा गाजियाबाद के जनकपुर निवासी शशांक के खिलाफ केस दर्ज कराया है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि इनका एक संगठित गिरोह है, जिनका गैंग लीडर सार्थक उर्फ रिक्की चौधरी है। बाकी गिरोह के सदस्य हैं। जोकि आर्थिक एवं भौतिक लाभ के लिए संगठित रुप से गिरोह बनाकर अपहरण और फिरौती जैसे अपराध में लिप्त हैं। इनके अपराधों का विवरण गैंग चार्ट में लिखा हुआ है। 

ये भी देखें...
UP: मेरठ में परिवार को बंधक बनाकर 40 लाख की डकैती, शोर मचाने पर बुजुर्ग महिला के मुंह में कपड़ा ठूसकर पीटा

 

इवेंट की आड़ में अपहरण कर वसूली थी फिरौती 
20 नवंबर 2024 को आरोपियों ने इंवेट के नाम पर अभिनेता मुश्ताक खान को बुलाया और दिल्ली से अपहरण कर बिजनौर ले आए थे। अभिनेता को बिजनौर की नई बस्ती में सुशांत उर्फ़ लवी के एक मकान पर रखा गया। साथ ही आरोपियों ने डरा धमकाने के बाद 2.20 लाख की वसूली कर ली थी। मुश्ताक खान की ओर से शहर कोतवाली में केस दर्ज कराया गया था। 
दो दिसंबर को कॉमेडियन सुनील पाल का अपहरण कर वसूली की गई थी। मेरठ के थाना लालकुर्ती में सुनील पाल की ओर से केस दर्ज कराया गया था। उस वक्त पुलिस ने नौ आरोपियों को पकड़ लिया था, जबकि एक आरोपी को मेरठ पुलिस ने दबोचकर जेल भेज दिया था। सुनील पाल से आठ लाख की फिरौती वसूली गई थी। 
 

ये बोले एसपी
अभिनेता मुश्ताक खान और सुनील पाल का अपहरण करने वाले आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई की गई है। गैंगस्टर एक्ट में केस भी दर्ज कर लिया गया है। 
- अभिषेक झा, एसपी बिजनौर
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed