सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Vedansh Bhardwaj was selected as Master and Ritika Rajput as Miss St. Mary's.

Bijnor News: वेदांश भारद्वाज मास्टर एवं रितिका राजपूत मिस सेंट मैरी चुनी गई

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 28 Jan 2026 11:48 PM IST
विज्ञापन
Vedansh Bhardwaj was selected as Master and Ritika Rajput as Miss St. Mary's.
बिजनौर के सेंट मेरी स्कूल में आशीर्वाद दिवस पर अपनी प्रस्तुति देती छात्राएं। स्रोत स्कूल
विज्ञापन
बिजनौर। सेंट मैरी स्कूल में ब्लेसिंग डे एवं विदाई समारोह 2026 का आयोजन हर्षोल्लास पूर्ण एवं अनुशासित वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत तिलक समारोह से हुई, जिससे विद्यार्थियों में सम्मान, आत्मविश्वास एवं उत्तरदायित्व की भावना विकसित हुई। कार्यक्रम में मास्टर सेंट मैरी के रूप में वेदांश भारद्वाज एवं मिस सेंट मैरी के रूप में रितिका राजपूत का चयन किया गया। कक्षा 12 के विद्यार्थियों ने पावर प्वाइंट प्रस्तुति के माध्यम से अपने अनुभव साझा किए।
Trending Videos

इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधक फादर शाजू, उप-प्रधानाचार्या सिस्टर जैनी, केजी प्रभारी सिस्टर जिल्सी एवं सिस्टर एंजेल उपस्थित रहीं। मुख्य अतिथि के रूप में फादर जॉर्ज, वाइकार जनरल एवं उपाध्यक्ष, शिक्षा समिति, डायोसिस ऑफ बिजनौर तथा प्रबंधक सेंट जोसेफ कॉन्वेंट स्कूल कोटद्वार ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। मुख्य अतिथि फादर जॉर्ज ने विद्यार्थियों को अनुशासन, सेवा भाव और नैतिक मूल्यों को अपनाने का संदेश दिया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन एवं प्रार्थना सभा से हुआ। इसके पश्चात स्वागत गीत, शास्त्रीय नृत्य एवं विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने सभी का मनमोह लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed