{"_id":"69d16f46194cccd8f30a7da0","slug":"a-woman-consumed-poison-outside-the-ssps-office-and-the-area-in-charge-was-suspended-badaun-news-c-123-1-bdn1036-160874-2026-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: एसएसपी ऑफिस के बाहर महिला के जहर खाने का मामला, हल्का इंचार्ज निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: एसएसपी ऑफिस के बाहर महिला के जहर खाने का मामला, हल्का इंचार्ज निलंबित
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
Updated Sun, 05 Apr 2026 01:36 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। दबंगों के उत्पीड़न से त्रस्त महिला के दो अप्रैल को एसएसपी कार्यालय के सामने जहर खाने के मामले में एसएसपी ने लापरवाही मिलने पर हल्का इंचार्ज काे निलंबित कर दिया है। सीओ उझानी की जांच के बाद यह कार्रवाई हुई है।
घटना मूसाझाग थाना क्षेत्र के ग्राम गुलड़िया की है। गांव के वार्ड संख्या 10 निवासी हरीश शर्मा का परिवार पिछले काफी समय से दबंगों की प्रताड़ना झेल रहा था। इसी मामले को लेकर बीते दो अप्रैल को सुबह पूरा परिवार ट्रैक्टर-ट्रॉली में अपना सामान लादकर सीधे एसएसपी कार्यालय पहुंचा और अधिकारियों के सामने अपनी आपबीती रखी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक स्तर से मामले की जांच कर सख्त कार्रवाई का भरोसा दिया गया।
इसी दौरान जब परिवार एसएसपी कार्यालय से बाहर निकलकर सिविल लाइंस कोतवाली के पास पहुंचा, तभी हरीश की पत्नी सुनीता ने अचानक जहरीला पदार्थ खा लिया। इसके बाद महिला को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। पुलिस की जांच में पता लगा था कि महिला के परिवार व विपक्षी के बीच पहले से विवाद है और तीन मुकदमा चल रहे हैं।
इस गंभीर मामले में जानकारी होने के बाद भी मूसाझाग थाने के हल्का इंचार्ज दरोगा मुकेश कुमार तोमर ने कोई कार्रवाई नहीं की। एसएसपी अंकिता शर्मा ने शनिवार को निलंबित कर दिया है।
Trending Videos