सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Ward 28 By-election: No Nomination Papers Sold on Day One

वार्ड 28 उपचुनाव : पहले दिन नहीं बिका कोई नामांकन पत्र

Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 11 Apr 2026 01:18 AM IST
विज्ञापन
Ward 28 By-election: No Nomination Papers Sold on Day One
विज्ञापन
बदायूं। नगर पालिका के वार्ड नंबर 28 में सभासद पद के लिए हो रहे उपचुनाव की नामांकन प्रक्रिया शुक्रवार से शुरू हो गई। पहले दिन कोई भी नामांकन पत्र न तो बिका और न ही दाखिल हुआ। इससे चुनावी सरगर्मियों की शुरुआत धीमी नजर आई।
Trending Videos

वार्ड के पूर्व सभासद वाहिद के निधन के बाद यह सीट रिक्त हुई थी, जिसे भरने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग ने उपचुनाव की घोषणा की है। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 10 अप्रैल से नामांकन पत्रों की बिक्री और जमा करने की प्रक्रिया शुरू होकर 16 अप्रैल तक चलेगी। नामांकन पत्रों की जांच 18 अप्रैल को की जाएगी, जबकि 20 अप्रैल को नाम वापसी की प्रक्रिया होगी। इसके बाद 21 अप्रैल को प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह आवंटित किए जाएंगे। नामांकन से जुड़ी सभी प्रक्रियाएं सदर तहसील स्थित नायब तहसीलदार कादरचौक न्यायालय परिसर में पूरी होंगी। मतदान पांच मई को होगा और सात मई को मतगणना के बाद परिणाम घोषित किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed