{"_id":"69d95327cb0078a9120de78c","slug":"another-accused-arrested-in-suryakant-murder-case-badaun-news-c-123-1-sbly1035-161275-2026-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: सूर्यकांत हत्याकांड में एक और आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: सूर्यकांत हत्याकांड में एक और आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
विज्ञापन
उझानी। सूर्यकांत यादव उर्फ छोटू के अपहरण और पिटाई से इलाज के दौरान मौत के मामले में पुलिस ने आरोपियों में से एक और युवक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मुख्य आरोपी को पहले ही जेल भेज चुकी है।
कादरचौक थाना क्षेत्र के गांव बोंदरी के मूल निवासी सूर्यकांत अपने परिवार के साथ श्रीनारायणगंज मोहल्ले में रामलीला मैदान के पास रहते थे। प्रेमप्रसंग के मामले में युवती के भाइयों समेत परिवार के लोगों ने सूर्यकांत का 28 मार्च को अपहरण कर लिया था। आरोपी उनकी पिटाई कर कार से घर के दरवाजे पर फेंक गए थे। इलाज के दौरान उनकी तीन अप्रैल को सैफई मेडिकल कॉलेज में मौत हो गई थी।
सूर्यकांत की मौत के बाद पुलिस ने पहले से दर्ज मारपीट के मामले को अपहरण और हत्या की धाराओं में तरमीम कर लिया था। प्रभारी निरीक्षक प्रवीण कुमार ने बताया कि आरोपियों में बोंदरी निवासी आकाश उर्फ छिड़का पुत्र अनिरूद्ध को कछला घाट के पास से गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश किया। इसके बाद न्यायिक अभिरक्षा में उसे जेल भेज दिया गया। आरोपियों में तीन लोग अभी तक पुलिस की पकड़ से बाहर हैं।
Trending Videos