{"_id":"69d95355482a66de940cd11b","slug":"sluice-valve-of-water-works-colonys-overhead-tank-malfunctioning-badaun-news-c-123-1-bdn1036-161287-2026-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: वाटर वर्क्स कॉलोनी के ओवरहेड टैंक का स्लूस वाल्व खराब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: वाटर वर्क्स कॉलोनी के ओवरहेड टैंक का स्लूस वाल्व खराब
विज्ञापन
वाटर वर्क्स कॉलोनी स्थित पानी की टंकी। संवाद
विज्ञापन
बदायूं। शहर की पेयजल व्यवस्था एक बार फिर तकनीकी खामी के कारण प्रभावित होने के कगार पर पहुंच गई है। वाटर वर्क्स कॉलोनी स्थित ओवरहेड टैंकों में से एक का स्लूस वाल्व अचानक खराब हो जाने से शहर के कई घनी आबादी वाले इलाकों में जलापूर्ति बाधित होने की आशंका गहरा गई है। विभागीय अधिकारियों का दावा है कि शनिवार शाम तक स्लूस वाल्व को ठीक कर जलापूर्ति को सामान्य करने का प्रयास किया जाएगा।
जानकारी के अनुसार, संबंधित ओवरहेड टैंक शहर के प्रमुख जलापूर्ति स्रोतों में से एक है, जहां से रोजाना हजारों घरों में पेयजल आपूर्ति होती है। ऐसे में स्लूस वाल्व की खराबी का सीधा असर जल वितरण प्रणाली पर पड़ रहा है। स्लूस वाल्व पानी के प्रवाह को नियंत्रित करने वाला एक महत्वपूर्ण उपकरण होता है, जिसके खराब होने से आपूर्ति का संतुलन बिगड़ जाता है और कई क्षेत्रों में पानी की आपूर्ति प्रभावित होने लगती है।
जलकल विभाग के अभियंता नितिन सक्सेना ने बताया कि टैंक में लगा स्लूस वाल्व अचानक तकनीकी खराबी का शिकार हो गया है। इसके चलते जलापूर्ति व्यवस्था असंतुलित हो गई है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि वे पानी का उपयोग संयमित ढंग से करें, ताकि संकट की स्थिति में सभी तक पानी पहुंचाया जा सके।
इन मोहल्लों पर पड़ रहा असर
इस समस्या का प्रभाव आदर्श नगर, खंडसारी, पटियाली सराय, कूचा पांडेय, शिवपुरम, चित्रांश नगर जैसे घनी आबादी वाले इलाकों में पड़ सकता है। इन क्षेत्रों में पहले से ही निर्धारित समय के अनुसार सीमित अवधि के लिए पानी की आपूर्ति होती है, ऐसे में आपूर्ति बाधित होने पर लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।
स्थानीय निवासियों का कहना है कि गर्मी बढ़ने के साथ ही पानी की मांग में तेजी आई है। कई इलाकों में पहले से ही पानी की किल्लत बनी रहती है और लोग वैकल्पिक साधनों जैसे हैंडपंप, टैंकर या निजी बोरिंग पर निर्भर रहते हैं। ऐसे में ओवरहेड टैंक में आई यह खराबी समस्या को और गंभीर बना सकती है।
Trending Videos