सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   young man stabbed and killed an elderly woman in Budaun

Budaun News: शराब के नशे में युवक ने चाकू से गोदकर की वृद्धा की हत्या, घर में पड़ा मिला निर्वस्त्र शव

संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: बरेली ब्यूरो Updated Sun, 01 Feb 2026 12:19 PM IST
विज्ञापन
सार

बदायूं के सहसवान में एक युवक ने घर में घुसकर 60 वर्षीय महिला की हत्या कर दी। आरोपी शराब के नशे में धुत था। वारदात के बाद वह सड़क किनारे गिर गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। 

young man stabbed and killed an elderly woman in Budaun
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
Follow Us

बदायूं के सहसवान थाना क्षेत्र में शराब के नशे में दहगवां निवासी भोला ने 60 साल की महिला की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। इसके बाद वह नशे की हालत में सड़क किनारे गिर गया। कॉलोनी में खेल रहे बच्चों ने कमरे में महिला का शव खून से लथपथ पड़ा देखा। शरीर पर कपड़े भी नहीं थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कस्बे की एक काॅलोनी से ही आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की। पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने नशे की हालत में महिला की हत्या करना स्वीकार किया है।

Trending Videos


मोहल्ला जहांगीराबाद के पास स्थित कॉलोनी निवासी वृद्धा अपने घर पर अकेली रहती थीं। शनिवार को घर में नग्न अवस्था में खून से लथपथ उनका शव मिलने से सनसनी फैल गई। शरीर पर चाकू के निशान मिलने से हत्या की आशंका जताई जा रही थी। पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। पुलिस ने कॉलोनी में ही रहने वाले एक युवक को नशे की हालत में हिरासत में ले लिया। वृद्धा के पुत्र बाहर रहकर मजदूरी करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतका के बेटे का दोस्त है आरोपी 
दोपहर में बच्चे आवास में पहुंचे तो लोगों को इसकी जानकारी हुई। एसपी देहात डॉ. हृदेय कठेरिया ने घटना स्थल का मौका मुआयना किया। शव पोस्टमॉर्टम को भेजा गया है। सूचना पर बेटे भी पहुंच गए। तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी भोला के खिलाफ हत्या की धारा में रिपोर्ट दर्ज की है। आरोपी ने नशे में हत्या करना कुबूल कर लिया है। आरोपी युवक वृद्धा के बेटे का दोस्त बताया जा रहा है।

एसपी देहात डॉ. हृदेय कठेरिया ने बताया कि आरोपी ने हत्या करने की बात कबूल कर ली है। पूछताछ के वक्त वह पूरी तरह होश में नहीं था। प्रथम दृष्टया दुष्कर्म की बात सामने नहीं आई है। हालांकि पुष्टि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही होगी। आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed