Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   badaun truck accident father son died wife injured

बदायूं में दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से बाइक सवार पिता-पुत्र की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल

Thu, 12 Nov 2026 03:15 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: Mukesh Kumar Updated Thu, 12 Nov 2026 03:15 PM IST
सार

बदायूं के सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में एआरटीओ चौराहे के पास तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार परिवार को टक्कर मार दी। हादसे में 42 वर्षीय भगवानदास और उनके 14 वर्षीय बेटे आशीष की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पत्नी कमलेश गंभीर रूप से घायल हो गईं।

विज्ञापन
badaun truck accident father son died wife injured
ट्रक के नीचे दबी बाइक - फोटो : संंवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

बदायूं के सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में एआरटीओ चौराहे के पास बृहस्पतिवार सुबह करीब 11 बजे तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार परिवार को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक चला रहे भगवानदास (42 वर्षीय) और उनके 14 वर्षीय बेटे आशीष की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी कमलेश गंभीर रूप से घायल हो गईं। उन्हें राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।

विज्ञापन
Trending Videos

मुजरिया थाना क्षेत्र के गांव कटैया निवासी भगवानदास अपनी पत्नी कमलेश और बेटे आशीष के साथ भाई दूज पर कुंवरगांव थाना क्षेत्र के गांव दरबाउनगर स्थित अपनी ससुराल गए थे। बृहस्पतिवार को तीनों बाइक से अपने गांव लौट रहे थे। इसी दौरान एआईटीओ चौराहे के पास पीछे से आए ट्रक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से भगवानदास और उनका बेटा ट्रक के नीचे आ गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

पिता-पुत्र के ऊपर से गुजरा पहिया 
ट्रक का पहिया उनके ऊपर से गुजरने के कारण दोनों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कमलेश गंभीर रूप से घायल हो गईं। सूचना पर पहुंची डायल 112 पुलिस ने घायल महिला को राजकीय मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। पुलिस ने ट्रक और बाइक को कब्जे में लेकर शेखूपुर चौकी पर खड़ा करा दिया है। सीओ सिटी सुमेध मिलिंद जाधव ने बताया कि दोनों शवों का पंचनामा भरने की कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed