सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   BJP national general secretary Arun Singh said Rana Sanga was a great man

Budaun: भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री बोले- राणा सांगा का अपमान कर दलितों का वोट चाहती है सपा, यह उसकी गलतफहमी

संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 12 Apr 2025 05:30 PM IST
विज्ञापन
सार

बदायूं में भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह ने शनिवार को हजरतगंज के पंचायत सभागार में पत्रकारों से बातचीत की। उन्होंने वक्फ संशोधन कानून को मुस्लिम हितैषी बताया। वहीं राणा सांगा विवाद पर सपा पर निशाना साधा। 

BJP national general secretary Arun Singh said Rana Sanga was a great man
भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
Follow Us

सपा सांसद रामजीलाल सुमन की टिप्पणी पर भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह ने कहा कि राणा सांगा महापुरुष थे। महापुरुष किसी एक जाति के नहीं होते। वह तो सभी की रक्षा करते हैं। अरुण सिंह ने कहा कि सपा अगर यह सोचती है कि राणा सांगा का अपमान करके वह दलितों का वोट ले लेगी, तो यह उसकी गलतफहमी है। दलित भी भाजपा के साथ हैं। केंद्र और प्रदेश की सरकार ने दलितों के उत्थान के लिए कल्याणकारी योजनाएं शुरू की हैं, उन्हें इसका फायदा भी मिल रहा है।

Trending Videos


पार्टी के 46वें स्थापना दिवस पर गांव चला अभियान के तहत भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह ने शनिवार दोपहर बदायूं के हजरतगंज के पंचायत सभागार में पत्रकारों से बातचीत की। उन्होंने वक्फ संशोधन कानून को मुस्लिम हितैषी बताया। कहा कि कानून के विरोध में जो दल हैं, उन्हें मुस्लिमों की नहीं, बल्कि खुद की राजनीति की चिंता है। पश्चिम बंगाल में हिंसा भड़काने का काम मुख्यमंत्री ममता बनर्जी कर रही हैं। इसके अलावा नहीं भी हिंसा नहीं हुई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ममता बनर्जी पर निशाना 
उन्होंने वक्फ कानून को पश्चिम बंगाल के मुर्शियाबाद में हिंसक घटना को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में कहा कि पूरे देश में कहीं पर भी हिंसा नहीं हुई है। पश्चिम बंगाल में तो मुख्यमंत्री ममता बनर्जी विरोध में खुद झंडा उठाकर निकल पड़ी हैं। हिंसा भड़काने का काम कर रही हैं। केंद्र की ओर से जब भी कोई बिल पास होता है या फिर कानून बनता है, उसे लागू करना प्रत्येक राज्य सरकार का दायित्व है। ममता बनर्जी केवल जनता का गुमराह कर रही हैं।

सरकर की योजनाएं गिनाईं 
राष्ट्रीय महामंत्री सिंह ने मोदी सरकार की योजनाओं और पार्टी के कार्यक्रम की सराहना की। बोले- भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है। 21 राज्यों में एनडीए की सरकार है। कार्यकर्ताओं को गर्व की अनूभूति होती है। इसीलिए कार्यकर्ता गांव- गांव जाकर लोगों को सरकार और पार्टी की नीतियों की जानकारी पहुंचा रहे हैं। कांग्रेस, सपा और बसपा ने सीएए को लेकर मुस्लिमों को गुमराह करने की कोशिश की। क्या.. किसी मुस्लिम की नागरिकता गई। इन पार्टियों को जनता से माफी मांगनी चाहिए। 

उन्होंने पीडीए को लेकर कहा कि अतीत की ओर देखिए। सपा और बसपा की सरकारों में क्या होता था, सभी जनाते हैं। यूपी में विकास अवरूद्ध था। अपराध बढ़े थे। किसी ने कल्पना की थी कि प्रदेश में विकास रफ्तार पकड़ेगा। भाजपा की सरकार ने यह कर दिखाया है। केंद्र सरकार ने 11 साल में जो कर दिखाया, वह कोई और नहीं कर सकता था। लोग भयमुक्त हैं। पत्रकारों ने जब सिंह से पूछा कि भाजपा के एक पूर्व सांसद ने किसी को विधानसभा का मुंह देखने देने की चेतावनी दी है। जवाब में बोले- पार्टी अपने स्तर से सब देख रही है।

संजय राउत ने तो अपनी गिरफ्तारी का इवेंट बना डाला
आतंकी तहव्वुर राना की गिरफ्तारी को लेकर सवाल पर भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह ने संजय राउत को ही आड़े हाथ ले लिया। कहा कि राहत को इस बात का न जाने क्यों कष्ट हैं कि मुंबई के गुनहगार को कैसे गिरफ्तार कर लिया। राउत को तो प्रधानमंत्री का धन्यवाद करना चाहिए। यह वही राउत हैं, जिन्होंने अपनी गिरफ्तारी को इवेंट बनाया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed