{"_id":"6aa7067fca7ee1ac9a084ad8","slug":"bjp-rallies-its-organization-to-secure-victory-in-six-assembly-seats-badaun-news-c-123-1-sbly1001-173041-2026-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: छह विधानसभा सीटों पर जीत के लिए भाजपा ने संगठन का किया आह्वान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: छह विधानसभा सीटों पर जीत के लिए भाजपा ने संगठन का किया आह्वान
विज्ञापन
भाजपा कार्यालय पर बैठक करते जिले के प्रभारी मंत्री व अन्य। स्रोत संगठन
- फोटो : samvad
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। आगामी विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों को लेकर भाजपा ने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने की कवायद तेज कर दी है। रविवार को भाजपा कार्यालय पर क्षेत्रीय अध्यक्ष पूरन लाल लोधी की अध्यक्षता में जिला कोर कमेटी की बैठक हुई। इसमें जिले की सभी छह विधानसभा सीटों पर भाजपा की जीत निश्चित करने के लिए संगठनात्मक रणनीति पर चर्चा की गई।
क्षेत्रीय अध्यक्ष पूरन लाल लोधी ने कहा कि चुनाव में सफलता का आधार मजबूत संगठन और सक्रिय कार्यकर्ता हैं। इसके लिए बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करते हुए प्रत्येक बूथ पर प्रभावी संपर्क और संवाद बढ़ाना होगा। कार्यकर्ता लगातार जनता के बीच रहकर संगठन की गतिविधियों को आगे बढ़ाएं।
प्रभारी मंत्री डॉ. अरुण सक्सेना ने कहा कि भाजपा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों का लाभ समाज के विभिन्न वर्गों तक पहुंचा है। जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने कहा कि जिले में संगठन को लगातार मजबूत किया जा रहा है। बैठक में सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता, दातागंज विधायक राजीव कुमार सिंह, बिल्सी विधायक हरीश शाक्य, जिला पंचायत अध्यक्ष वर्षा यादव, पूर्व सांसद धर्मेंद्र कश्यप आदि मौजूद रहे।