फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Both accused arrested for robbing a pickup vehicle by stopping it and threatening to seize it.

Budaun News: पिकअप को रोककर सीज करने की धमकी देकर लूट करने वाले दोनों आरोपी गिरफ्तार

Fri, 21 Aug 2026 01:18 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 21 Aug 2026 01:18 AM IST
विज्ञापन
Both accused arrested for robbing a pickup vehicle by stopping it and threatening to seize it.
पुलिस की गिरफ्त में लूट के आरोपी। स्त्रोत पुलिस
बदायूं। दातागंज थाना क्षेत्र में बुधवार तड़के गंगा एक्सप्रेस-वे व डहरपुर गांव के बीच मुर्गा व्यापारी से लूट करने के दो आरोपियों को पुलिस ने बृहस्पतिवार को दबोच लिया। अन्य तीन साथियों की गिरफ्तारी के लिए टीम दबिश दे रही है।
विज्ञापन

पुलिस ने अलापुर थाना क्षेत्र के कस्बा म्याऊं निवासी नेत्रपाल की तहरीर पर चार लोगों पर लूट की रिपोर्ट दर्ज की थी। पुलिस ने ऑनलाइन रुपये लेने वाले नंबर की जांच कर कोतवाली थाना क्षेत्र के मोहल्ला नाहर खां सराय लालपुल चौराहा निवासी हरिओम मथुरिया और मोहल्ला जोशी चौधरी सराय निवासी यश जोशी की पहचान की।
विज्ञापन

इसके बाद टीम ने दबिश देकर दोनों को दातागंज के बसेला तिराहा के पास से गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों से पूछताछ करने पर एक और आरोपी का नाम सामने आया, जिसका नाम रिपोर्ट में बढ़ाकर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तार आरोपियों से पुलिस ने एक मोबाइल, 10 हजार 2 सौ रुपये और घटना में प्रयुक्त वैगनआर कार भी बरामद की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि दातागंज थाना क्षेत्र में बुधवार तड़के वैगनआर कार सवार आरोपियों ने पिकअप को रोककर 50 हजार रुपये की मांग की थी। रुपये नहीं देने पर गाड़ी सीज कराने की धमकी दी। पिकअप सवार मालिक ने जब रुपये नहीं होने की बात कही तो आरोपियों ने उनकी तलाशी ली। इस दौरान आरोपियों ने जेब में रखे 19 हजार 200 रुपये निकाल लिए थे। साथ ही 8 सौ रुपये ऑनलाइन माध्यम से ट्रांसफर कराए थे। आरोपी उनका मोबाइल भी ले गए थे।



प्रकरण में गिरफ्तार दोनों आरोपियों को न्यायालय के सामने पेश कर जेल भेज दिया गया है। आरोपियों से पूछताछ में एक आरोपी का नाम प्रकाश में आया है। अन्य तीन आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम दबिश दे रही है। -अभिषेक कुमार सिंह, एसपी सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed