Budaun News: ग्राम समाज की भूमि पर बनी अवैध मस्जिद पर चला बुलडोजर, कोर्ट के आदेश पर हुई कार्रवाई
बदायूं के कादरचौक क्षेत्र के मजरा चतुरीनगला में ग्राम समाज की जमीन पर अवैध रूप से बनाई गई मस्जिद को तहसील प्रशासन की टीम ने ढहा दिया। न्यायालय के आदेश पर बृहस्पतिवार शाम यह कार्रवाई की गई।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बदायूं के कादरचौक तहसील क्षेत्र के गांव चतुरीनगला में ग्राम समाज की जमीन पर अवैध रूप से बनी एक मस्जिद को बृहस्पतिवार शाम ढहा दिया गया। न्यायालय के आदेश पर तहसील सदर की टीम ने यह कार्रवाई की।
दो जेसीबी मशीनों की मदद से ढांचे को गिराया जा रहा है। यह कार्रवाई न्यायालय के बेदखली आदेश के अनुपालन में की गई है। एसडीएम सदर कोर्ट ने 27 जून 2022 को बेदखली का पहला आदेश दिया था। इसके बाद तहसील सदर न्यायालय ने 21 मई 2026 को पुनः बेदखली का आदेश जारी किया। इन आदेशों के बाद अवैध भवन खाली कराने के लिए तीन नोटिस चस्पा किए गए थे। अब ग्राम समाज की भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया जा रहा है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.