फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Car overturns after hitting divider and pole while trying to save a bull; two friends killed, two injured.

बदायूं में हादसा: सांड़ को बचाने में डिवाइडर और खंभे से टकराकर पलटी कार, दो दोस्तों की मौत, दो गंभीर घायल

Thu, 17 Sep 2026 01:53 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: बरेली ब्यूरो Updated Thu, 17 Sep 2026 01:53 AM IST
सार

बदायूं में बुधवार रात उझानी के कल्याण चौक पर एक कार सांड़ को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित होकर पलट गई। इस भीषण हादसे में कार सवार दो युवकों की मौत हो गई। दो घायल हो गए। घायलों को राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन
Car overturns after hitting divider and pole while trying to save a bull; two friends killed, two injured.
बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई कार - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

बदायूं के उझानी के कल्याण चौक पर बुधवार देर रात सांड़ को बचाने के प्रयास में कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर हाईमास्ट लाइट के खंभे से जा टकराई। इसके बाद हवा में तीन पलटी खाकर सड़क पर पलट गई। इस हादसे में कार सवार दो दोस्त सागर और रामकेश की मौत हो गई, जबकि दो गंभीर घायल हो गए। कार सवारों में दो सगे भाई थे, जिसमें एक की मौत हो गई और दूसरा भाई घायल है। घायलों को राजकीय मेडिकल में भर्ती कराया गया है। हादसे में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। एक अन्य दोस्त हादसा होने के बाद कार में नहीं मिला। उसके मौके से भागने की चर्चा है। कार में कुल पांच लोग सवार थे।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार पांच युवक बुधवार रात उझानी से बदायूं रोड पर नई खुली चाय की दुकान पर चाय पीने गए थे। करीब दस बजे चाय पीने के बाद सभी कार से वापस लौट रहे थे। नगर के कल्याण चौक के पास पहुंचते ही अचानक उनकी कार के सामने सांड़ आ गया। उसे बचाने के प्रयास में चालक कार पर नियंत्रण खो बैठा और कार पहले डिवाइडर से टकराई, उसके बाद सड़क किनारे लगे हाई मास्ट लाइट के खंभे से टकरा गई। इसके बाद सड़क पर पलटी। 
विज्ञापन


सागर और सक्षम सगे भाई
हादसे में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में गंभीर रूप से घायल सागर और रामकेश को राजकीय मेडिकल कॉलेज भेजा गया, जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। जबकि सक्षम मिश्रा निवासी अयोध्यागंज और अंकित शाक्य निवासी बहादुरगंज को उझानी सीएचसी ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद सक्षम और अंकित को राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। सागर और सक्षम दोनों सगे भाई हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि कार सागर चला रहा था। हादसे के बाद सक्षम और अंकित के परिजन मौके पर पहुंच गए। जानकारी के अनुसार रामकेश मुजरिया थाना क्षेत्र का निवासी था और उझानी में अपनी बहन के यहां रहता था। पुलिस ने शवों को मोर्चरी में रखवा दिया है। इधर, सीओ उझानी राहुल पांडेय ने बताया कि हादसे के कारणों की जांच कराई जा रही है। कार में पांच लोग सवार थे। घायलों का इलाज कराया जा रहा है। सभी लोग बदायूं से लौट रहे थे।

हादसे के बाद कुछ देर के लिए बाधित रहा ट्रैफिक 
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार सांड़ से बचाने के प्रयास में अनियंत्रित होकर पहले डिवाइडर से टकराई, उसके बाद कल्याण चौक के पास लगी हाईमास्ट लाइट के खंभे से टकराई थी। हादसे में कार का अगला हिस्सा बुरी तरह से प्रभावित हुआ है। कार खिड़की भी टूट गई। पिछली सीट तक बाहर निकल आई। कार देखने से लग रहा है कि किसी बड़े वाहन से टकराने के बाद इतनी ज्यादा ग्रस्त हुई है। हादसा के बाद चौक पर लोगों की भीड़ जुट गई। कुछ देर के लिए ट्रैफिक बाधित हो गया। मौके पर पहुंची उझानी पुलिस ने कार को सड़क से साइड कराकर ट्रैफिक सामान्य कराया।

बीस मिनट तक कार में बुरी तरह से फंस रहे दो घायल
कार दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद उसमें सवार चार दोस्त गंभीर रूप से घायल होने के बाद बुरी तरह से फंस गए थे। कार इतनी क्षतिग्रस्त हो गई कि उसमें से निकलने की गुजांइश ही नहीं बची। भीड़ जुटने पर कुछ लोगों ने अगली सीट और चालक सीट पर फंसे दो लोगों को मशक्कत के बाद निकाले। किसी ने क्षतिग्रस्त खिड़की का एंगल खींचा तो किसी ने कार के क्षतिग्रस्त हिस्से पर चढ़कर एंगल खींचा। एकसाथ काफी लोगों ने खिड़कियों के हिस्सों को अलग किया, इसके बाद घायलों को बाहर निकाला।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed