{"_id":"693f160c4b89c35f310a877c","slug":"dense-fog-slowed-down-the-speed-of-vehicles-badaun-news-c-123-1-bdn1036-152814-2025-12-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: घने कोहरे ने वाहनों की रफ्तार पर लगाया ब्रेक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: घने कोहरे ने वाहनों की रफ्तार पर लगाया ब्रेक
विज्ञापन
कोहरे के बीच सड़क पर निकलते वाहन। स्रोत- ग्रामीण
विज्ञापन
बदायूं। जिले में सर्दी ने अब अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। रविवार तड़के छाए घने कोहरे के कारण हाईवे सहित प्रमुख मार्गों पर वाहनों की रफ्तार पर ब्रेक लग गया। दृश्यता बेहद कम होने से चालकों को वाहन रोक-रोककर चलाने को मजबूर होना पड़ा। कई इलाकों में कुछ ही मीटर की दूरी तक दिखाई दे रहा था, जिससे यातायात प्रभावित रहा। मौसम विभाग के अनुसार क्रिसमस से पहले ठंड का प्रकोप और बढ़ सकता है
सुबह करीब सात बजे के बाद कोहरा धीरे-धीरे छंटना शुरू हुआ, तब जाकर हाईवे पर वाहनों की आवाजाही सामान्य हो सकी। कोहरे के कारण खासकर ट्रक, बस, ऑटो और छोटे वाहनों को लाइट जलाकर चलना पड़ा। कोहरे के चलते संभावित हादसों को लेकर चालक भी सतर्क नजर आए। मौसम विभाग के अनुसार ठंड में लगातार इजाफा हो रहा है। रविवार को जिले का अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस, जबकि न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। तापमान में गिरावट के साथ ठिठुरन बढ़ती जा रही है।
मौसम विभाग के अनुसार 23 दिसंबर से कड़ाके की ठंड पड़ने के संकेत मिल रहे हैं। क्रिसमस से पहले ठंड का प्रकोप और बढ़ सकता है तथा सुबह और शाम के समय घना कोहरा छाए रहने की पूरी संभावना है। विशेषज्ञों ने वाहन चालकों को कोहरे के दौरान सावधानी बरतने की सलाह दी है।
रिफ्लेक्टर लगाने की जरूरत
घने कोहरे के कारण मुजरिया चौराहे पर गोल चक्कर से टकराकर कई दुर्घटनाएं हो चुकी हैं। प्रशासन की ओर से रोशनी के लिए लाइट तो लगवा दी गई है लेकिन लाइट न होने पर कोई रिफ्लेक्टर नहीं होने से हादसा कभी भी हो सकता है।
Trending Videos