सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Efforts to Operationalize HPCL Plant Intensify; Meeting Held in Ahmedabad

Budaun News: एचपीसीएल प्लांट के संचालन की कवायद तेज, अहमदाबाद में हुई बैठक

Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 16 Mar 2026 01:05 AM IST
विज्ञापन
Efforts to Operationalize HPCL Plant Intensify; Meeting Held in Ahmedabad
विज्ञापन
बदायूं। मूसाझाग थाना क्षेत्र के सैजनी गांव स्थित एचपीसीएल बायोगैस प्लांट को दोबारा संचालित करने की कवायद तेज हो गई है। सूत्रों के अनुसार, रविवार को इस संबंध में गुजरात के अहमदाबाद में एचपीसीएल और सोपान कंपनी के अधिकारियों के बीच महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्लांट का संचालन जल्द से जल्द शुरू करने पर सहमति बनी और इसके लिए आवश्यक तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।
Trending Videos

बताया जा रहा है कि एचपीसीएल प्लांट का प्रबंधन देखती है, जबकि इसका संचालन सोपान कंपनी के माध्यम से किया जाता है। अहमदाबाद में हुई बैठक में सुरक्षा व्यवस्था, संचालन प्रक्रिया और कर्मचारियों की तैनाती को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। अधिकारियों का मानना है कि जल्द ही कंपनी के अधिकारी बदायूं पहुंचकर प्लांट को पुनः शुरू कराने की प्रक्रिया को आगे बढ़ाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुरक्षा के पूरे इंतजाम एचपीसीएल प्लांट का संचालन जल्द शुरू कराने की दिशा में प्रशासन और कंपनी स्तर पर कार्रवाई जारी है। प्लांट की सुरक्षा के लिए पुलिस चौकी स्थापित की गई है और पीएसी की तैनाती भी की गई है। जो भी अवैध निर्माण चिन्हित हुआ है उसके ध्वस्तीकरण की नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। - अवनीश राय, डीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed