फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Farmer murdered with a cot plank after objecting to the molestation of his daughter-in-law.

बदायूं: पुत्रवधू से छेड़खानी के विरोध पर चारपाई की पाटी से प्रहार कर किसान की हत्या

Wed, 14 Oct 2026 01:53 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: बरेली ब्यूरो Updated Wed, 14 Oct 2026 01:53 AM IST
विज्ञापन
Farmer murdered with a cot plank after objecting to the molestation of his daughter-in-law.
Crime Demo - फोटो : Crime Demo
बदायूं के जरीफनगर क्षेत्र में मंगलवार रात चारपाई की पाटी से पीट-पीटकर किसान की हत्या कर दी गई। आरोप है कि आरोपी ने किसान के घर में घुसकर उनकी पुत्रवधू से छेड़खानी की। जब उन्होंने इसका विरोध किया तो आरोपी अजीत ने किसान के सिर पर पाटी से ताबड़तोड़ प्रहार कर दिए, जिससे उनकी मौत हो गई। आरोपी दस दिन पहले ही जेल से जमानत पर आया था। उसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


किसान के परिजनों ने बताया कि गांव निवासी अजीत मंगलवार रात करीब 10 बजे शराब के नशे में उनके घर पहुंचा था। वहां उसने उनकी पुत्रवधू से गालीगलौज शुरू कर दी। किसान ने विरोध किया तो आरोपी उनसे झगड़ने लगा। आरोप है कि उसने पुत्रवधू के साथ छेड़खानी भी की। इसी दौरान मौका पाकर पुत्रवधू अपने बच्चे को लेकर घर से बाहर निकल गई।
विज्ञापन


इसके बाद अजीत ने चारपाई की पाटी से किसान के सिर पर कई वार किए। सिर में गंभीर चोट लगने से उनकी मौत हो गई। गांव में हत्या की सूचना पर सीओ सहसवान अशोक कुमार सिंह दो थानों की पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। सीओ ने परिजनों और ग्रामीणों से जानकारी जुटाई। इसके बाद आरोपी की तलाश शुरू की। बाद में आरोपी को हिरासत में ले लिया। इधर, ग्रामीणों ने बताया कि करीब चार महीने पहले आरोपी और मृतक के छोटे बेटे के साथ विवाद हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन


हत्यारोपी को हिरासत में ले लिया गया है। उससे पूछताछ की जा रही है। मृतक के बेटों के आने पर तहरीर प्राप्त कर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। पंचायत नामा की कार्रवाई कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। आरोपी के आपराधिक इतिहास की भी जानकारी की जा रही है। - अशोक कुमार सिंह, सीओ सहसवान

 

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed