फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Farmer murdered for protesting against molestation of daughter-in-law in Budaun

बदायूं: बहू से छेड़खानी का विरोध करने पर किसान की हत्या, 10 दिन पहले जमानत पर छूटे आरोपी ने की वारदात

Wed, 14 Oct 2026 10:02 AM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: Mukesh Kumar Updated Wed, 14 Oct 2026 10:02 AM IST
सार

बदायूं के जरीफनगर थाना क्षेत्र में मंगलवार रात एक किसान की हत्या कर दी गई। आरोप है कि गांव के ही युवक ने वारदात को अंजाम दिया। वह दस दिन पहले ही जमानत पर जेल से छूटकर आया था। उसने घर में घुसकर किसान की बहू से छेड़खानी की। किसान ने विरोध किया तो उनकी जान ले ली। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 

विज्ञापन
Farmer murdered for protesting against molestation of daughter-in-law in Budaun
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बदायूं के जरीफनगर थाना क्षेत्र में मंगलवार रात चारपाई की पाटी से पीट-पीटकर 50 वर्षीय किसान की हत्या कर दी गई। आरोप है कि आरोपी ने किसान के घर में घुसकर उनकी पुत्रवधू से छेड़खानी की। जब उन्होंने इसका विरोध किया तो आरोपी अजीत ने किसान के सिर पर पाटी से ताबड़तोड़ प्रहार किए थे। इससे उनकी मौत हो गई। आरोपी दस दिन पहले ही जेल से जमानत पर आया था। उसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


किसान के परिजनों ने बताया कि गांव निवासी अजीत मंगलवार रात करीब 10 बजे शराब के नशे में उनके घर पहुंचा था। वहां उसने उनकी पुत्रवधू से गालीगलौज शुरू कर दी। किसान ने विरोध किया तो आरोपी उनसे झगड़ने लगा। आरोप है कि उसने पुत्रवधू के साथ छेड़खानी भी की। इसी दौरान मौका पाकर पुत्रवधू अपने बच्चे को लेकर घर से बाहर निकल गई। इसके बाद अजीत ने चारपाई की पाटी से किसान के सिर पर कई वार किए। 
विज्ञापन


चार महीने पहले मृतक के बेटे से हुआ था विवाद 
सिर में गंभीर चोट लगने से उनकी मौत हो गई। गांव में किसान की हत्या की सूचना पर सीओ सहसवान अशोक कुमार सिंह दो थानों की पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। सीओ ने परिजनों और ग्रामीणों से जानकारी जुटाई। इसके बाद आरोपी की तलाश शुरू की। बाद में आरोपी को हिरासत में ले लिया। इधर, ग्रामीणों ने बताया कि करीब चार महीने पहले आरोपी और मृतक के छोटे बेटे के साथ विवाद हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

सीओ सहसवान अशोक कुमार सिंह ने बताया कि हत्यारोपी को हिरासत में ले लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है। मृतक के बेटों के आने पर तहरीर प्राप्त कर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। पंचायत नामा की कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के भेजा गया हैं। आरोपी के आपराधिक इतिहास की भी जानकारी की जा रही है।

पत्नी की 12 साल पहले हो चुकी है मौत
किसान की पत्नी की करीब 12 साल पहले मौत हो चुकी है। उनके दो बेटे हैं। दोनों बाहर रहकर नौकरी करते हैं। दोनों को सूचना दे दी गई है। 

शव ले जाने को लेकर परिजनों और ग्रामीणों की पुलिस से झड़प
हत्या की सूचना पर सीओ सहसवान और सहसवान, जरीफनगर थानों की पुलिस भारी बल के साथ मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए बदायूं ले जाने की तैयारी की तो ग्रामीणों और परिजनों ने विरोध शुरू कर दिया। उनका कहना था कि दोनों बेटे और अन्य परिजन पहुंच जाएं, इसके बाद शव ले जाया जाए। पुलिस ने समझाया कि पंचायतनामा की कार्रवाई पूरी कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजना जरूरी है। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में काफी देर तक झड़प हुई। बाद में पुलिस शव को लेकर बदायूं मुख्यालय को ले गई।

दस दिन पहले ही जेल से छूटकर आया था आरोपी
ग्रामीणों के अनुसार, उस्मानपुर गांव में किसान की हत्या का आरोपी अजीत करीब दस दिन पहले ही जेल से छूटकर आया था। बताया गया कि उसका पारिवारिक विवाद चल रहा था, जिसके चलते वह जेल गया था। जेल से बाहर आने के कुछ ही दिन बाद उस पर गांव के किसान की हत्या करने का आरोप लगा है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है।

मोबाइल की किस्त जमा करने को लेकर भी था विवाद 
उस्मानपुर गांव में किसान की हत्या के पीछे के कारणों की पुलिस जांच कर रही है। छानबीन में छेड़खानी के अलावा मोबाइल की किस्त जमा करने को लेकर भी विवाद सामने आया है। एसपी ग्रामीण डॉ हृदेश कठेरिया ने बताया कि गांव निवासी अजीत और किसान के बीच मोबाइल की किस्त जमा करने को लेकर भी कहासुनी हुई थी। घटना के बाद गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed