{"_id":"6ae6496321be439cab0218ef","slug":"from-november-16-to-30-you-can-do-your-own-online-family-census-badaun-news-c-123-1-ba11032-176718-2026-11-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: 16 से 30 नवंबर तक स्वयं कर सकते हैं परिवार की ऑनलाइन जनगणना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: 16 से 30 नवंबर तक स्वयं कर सकते हैं परिवार की ऑनलाइन जनगणना
Sun, 01 Nov 2026 01:32 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
Updated Sun, 01 Nov 2026 01:32 AM IST
विज्ञापन
बदायूं के कलेक्ट्रेट सभागार में जनगणना 2027 को लेकर अधिकारियों के साथ बैठक करती सीडीओ गामिनी स
- फोटो : ARchive
संवाद न्यूज एजेंसी
बदायूं। डिजिटल माध्यम से जनगणना संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने तैयारी पूरी कर ली है। 16 नवंबर से 30 नवंबर 2026 तक लोग आधिकारिक पोर्टल के माध्यम से परिवार की जानकारी स्वयं ऑनलाइन दर्ज कर सकेंगे। आमजन को स्व-गणना पूरी होने के बाद आईडी को सुरक्षित रखकर घर आने वाले प्रगणक को एसई आईडी उपलब्ध करानी होगी। 1 दिसंबर से 4 जनवरी 2027 तक प्रगणक घर-घर जाकर गणना करेंगे।
जनगणना-2027 के द्वितीय चरण (जनसंख्या की गणना) की तैयारियों के बीच शनिवार को सीडीओ गामिनी सिंगला ने कलेक्ट्रेट सभागार में शनिवार को संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक की। गणना के दौरान परिवार एवं उसके सदस्यों से निर्धारित 40 प्रश्नों के माध्यम से आवश्यक जानकारी प्राप्त की जाएगी। 5 जनवरी से 9 जनवरी 2027 तक पुनरीक्षण चरण संचालित होगा, जिसमें निर्धारित अवधि के दौरान जन्म एवं मृत्यु से संबंधित विवरण संकलित कर आंकड़ों को मिलान किया जाएगा। सीडीओ ने बताया कि प्रगणक के नहीं पहुंचने पर टोल फ्री 180055 नंबर पर जारी कर सकेंगे।
5,929 प्रगणक करेंगे गणना: एडीएम फाइनेंस महेन्द्र श्रीवास्तव ने बैठक में जनगणना की कार्यप्रणाली, निर्धारित समय-सारणी, स्व-गणना की प्रक्रिया व आमजन की सहभागिता के संबंध में विस्तृत जानकारी दी।