{"_id":"6ab42ce01f675429e40d2e6f","slug":"health-department-constitutes-medical-board-for-persons-with-disabilities-badaun-news-c-123-1-sbly1001-173858-2026-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: स्वास्थ्य विभाग ने किया दिव्यांग मेडिकल बोर्ड का गठन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: स्वास्थ्य विभाग ने किया दिव्यांग मेडिकल बोर्ड का गठन
विज्ञापन
बदायूं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से मेडिकल बोर्ड का गठन कर दिया गया है। बोर्ड में अलग-अलग विशेषज्ञ डॉक्टरों को शामिल करने के साथ ही दस्तावेजी और अन्य कार्यों के लिए बाबू की भी तैनाती की गई है। मेडिकल बोर्ड में आंख, हड्डी और ईएनटी रोग विशेषज्ञों को शामिल किया गया है। निर्धारित दिवस पर बोर्ड के सामने आने वाले मामलों की जांच संबंधित विशेषज्ञ डॉक्टर की मौजूदगी में की जाएगी।
मेडिकल बोर्ड में आंख रोग विशेषज्ञ के तौर पर डॉ. वसीम और डॉ. कुशल पाल को शामिल किया गया है। दोनों डॉक्टर निर्धारित दिवस पर बोर्ड की प्रक्रिया में शामिल रहेंगे। स्वास्थ्य विभाग की ओर से यह भी व्यवस्था की गई है कि जिन महीनों में पांच सोमवार पड़ेंगे, उस स्थिति में पांचवें सोमवार को आंख रोग विशेषज्ञ के तौर पर डॉ. उत्पल रस्तोगी मेडिकल बोर्ड में शामिल होंगे।
इससे पांचवें सोमवार को होने वाली बोर्ड की प्रक्रिया के लिए विशेषज्ञ डॉक्टर मौजूद रहेंगे। इसी तरह हड्डी रोग विशेषज्ञ के तौर पर डॉ. रियाज को मेडिकल बोर्ड में शामिल किया गया है। जिन महीनों में पांच सोमवार होंगे, उनमें पांचवें सोमवार को हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. वागीश बोर्ड में अपनी सेवाएं देंगे। इसके अलावा ईएनटी रोगों से संबंधित मामलों की जांच के लिए डॉ. एमएस सिद्दीकी को बोर्ड में शामिल किया गया है। मेडिकल बोर्ड के कार्यों में दस्तावेजी प्रक्रिया और अन्य विभागीय कामकाज के लिए जसराज को बाबू के तौर पर तैनात किया गया है।
विज्ञापन
दिव्यांग मेडिकल बोर्ड का गठन कर दिया गया है। इससे दिव्यांग मरीजों का प्रमाण पत्र बनवाने में दिक्कत नहीं होगी। - डॉ. विकास शर्मा, सीएमओ