सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Hearings were held on 230 notices, and 170 names will be included in the voter list.

Budaun News: 230 नोटिस पर सुनवाई, 170 के नाम होंगे वोटर लिस्ट में शामिल

Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 04 Feb 2026 01:39 AM IST
विज्ञापन
Hearings were held on 230 notices, and 170 names will be included in the voter list.
विज्ञापन
सैदपुर। एसआईआर कार्यक्रम के तहत सहायक निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, नायब तहसीलदार सृजन यादव ने नगर पंचायत कार्यालय में 230 लोगों के नोटिस पर सुनवाई पूरी की।
Trending Videos

इसमें 170 लोगों का नाम चुनाव आयोग की नियमावली के अनुसार बीएलओ को मतदाता सूची में दर्ज कराने का आदेश दिया। इस दौरान 50 मतदाता ऐसे रहे जो अपने कागज उपलब्ध नहीं करा पाए। इन्हें 27 फरवरी से पूर्व जमा कराने की हिदायत दी गई। ऐसा न करने पर चेताया गया कि उनका नाम मतदाता सूची से खारिज कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

नायब तहसीलदार ने बताया कि प्रतिदिन नोटिस की सुनवाई की जा रही है। अब तक बूथ संख्या 441 से 460 तक के कुल 14 बूथों पर 695 नोटिस जारी हुए हैं। 230 की सुनवाई हो चुकी है। यह प्रक्रिया निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप चलाई जा रही है, ताकि मतदाता सूची पूरी तरह सटीक बने। सुनवाई जारी है ताकि कोई पात्र मतदाता वंचित न रहे।
नगर पंचायत चेयरमैन इशरत अली खान ने कर्मचारियों की ड्यूटी प्रत्येक बीएलओ के साथ लगाने के ईओ त्रिवेंद्र कुमार को निर्देश दिए। नगर वासियों से प्रशासन को सहयोग की अपील की। सुनवाई के दौरान बीएलओ शिफा खानम, ज़ैना सिद्दीकी, बुशरा राशिद, सुषमा रानी, मनीष कुमार, रानी-बी, हारून अली मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed