सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   The widening of the Wazirganj-Sursaina-Usaita road has been approved with a budget of 7.47 crore rupees.

Budaun News: वजीरगंज–सुरसैना–उसैता मार्ग के चौड़ीकरण को 7.47 करोड़ की मंजूरी

Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 04 Feb 2026 01:42 AM IST
विज्ञापन
The widening of the Wazirganj-Sursaina-Usaita road has been approved with a budget of 7.47 crore rupees.
जर्जर हालत में वजीरगंज–सुरसैना–उसैता मार्ग। स्रोत- ग्रामीण
विज्ञापन
बदायूं। लंबे अरसे से जर्जर हालत में पड़े वजीरगंज–सुरसैना–उसैता मार्ग के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण के लिए शासन ने 7 करोड़ 47 लाख रुपये की धनराशि स्वीकृत की है। इसमें से प्रथम किस्त के रूप में 70 लाख रुपये की धनराशि कार्यदायी संस्था को जारी कर दी गई है। लोक निर्माण विभाग को शीघ्र कार्य प्रारंभ कराने के निर्देश भी दे दिए गए हैं।
Trending Videos

वजीरगंज–सुरसैना–उसैता रोड काफी समय से बदहाल स्थिति में था। सड़क पर जगह-जगह गड्ढे होने से राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता था। विशेषकर बरसात के मौसम में इस मार्ग से गुजरना दूभर हो जाता था। क्षेत्रीय जनता लंबे समय से सड़क के चौड़ीकरण और पुनर्निर्माण की मांग कर रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुछ समय पूर्व सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने स्वयं इस मार्ग का निरीक्षण किया था। निरीक्षण के दौरान स्थानीय लोगों ने सड़क की दयनीय स्थिति से उन्हें अवगत कराते हुए शीघ्र निर्माण कराने की मांग की थी। विधायक ने समस्या को गंभीरता से लेते हुए शासन को प्रस्ताव भेजा और प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य से मिलकर इस मार्ग के चौड़ीकरण के लिए विशेष रूप से अनुरोध किया।
विधायक के प्रस्ताव पर शासन ने वजीरगंज से उसैता तक लगभग 6 किलोमीटर लंबे मार्ग के चौड़ीकरण के लिए 7 करोड़ 47 लाख रुपये की स्वीकृति प्रदान कर दी। प्रथम किस्त जारी होने के साथ ही अब सड़क निर्माण कार्य के शीघ्र शुरू होने की उम्मीद जताई जा रही है।

शासन ने वजीरगंज–सुरसैना–उसैता मार्ग के चौड़ीकरण के लिए 7 करोड़ 47 लाख रुपये की धनराशि स्वीकृत की है। प्रथम किस्त के रूप में 70 लाख रुपये जारी हो चुके हैं। सड़क के चौड़ीकरण से क्षेत्र में विकास का पहिया और तेज गति से आगे बढ़ेगा। - महेश चंद्र गुप्ता, सदर विधायक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed