फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Husband kills wife with a sharp-edged weapon over domestic dispute in Budaun

बदायूं: प्रेम विवाह के 14 साल बाद पत्नी की हत्या, पति ने कुल्हाड़ी से काट डाला, पुलिस ने हिरासत में लिया

Wed, 30 Sep 2026 10:25 AM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: Mukesh Kumar Updated Wed, 30 Sep 2026 10:25 AM IST
सार

बदायूं के उसहैत क्षेत्र के बिहट गांव में मंगलवार रात एक महिला की हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक पति ने वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। दोनों ने 14 साल पहले प्रेम विवाह किया था। 

विज्ञापन
Husband kills wife with a sharp-edged weapon over domestic dispute in Budaun
मृतका का फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

बदायूं के उसहैत थाना क्षेत्र के बिहट गांव में घरेलू विवाद के चलते एक युवक ने अपनी पत्नी की कुल्हाड़ी से वार कर हत्या कर दी। मंगलवार देर रात हुई वारदात से गांव में सनसनी फैल गई। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। एसएसपी अंकिता वर्मा ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि महिला के पति ने ही वारदात को अंजाम दिया है। उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। 

विज्ञापन

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, बिहट गांव निवासी आशीष ने अपनी पत्नी मोहिनी (32 वर्ष) के बीच काफी समय से घरेलू विवाद चल रहा था। मंगलवार रात दोनों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई। विवाद बढ़ने पर पति ने धारदार हथियार से पत्नी पर हमला कर दिया। गंभीर चोट लगने से पत्नी की मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में चीख-पुकार मच गई और आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

14 साल पहले किया था प्रेम विवाह 
पुलिस टीम के साथ रात में ही फॉरेंसिंक टीम भी घटनास्थल पर पहुंची और साक्ष्य जुटाए। परिजनों ने बताया कि आशीष और मोहिनी ने 14 साल पहले प्रेम विवाह किया था। उनके दो बेटे और दो बेटियां हैं। 
विज्ञापन

पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में ले लिया है। एसपी सिटी अभिषेक कुमार सिंह के मुताबिक, घटना के पीछे घरेलू विवाद की बात सामने आ रही है। हालांकि हत्या की वास्तविक वजह और वारदात के पूरे घटनाक्रम की जांच की जा रही है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed