फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   massive crowd of devotees thronged the Kachhla Ganga Ghat

Budaun News: कछला गंगा घाट पर उमड़ी लाखों श्रद्धालुओं की भीड़, रात में दिखा अद्भुत नजारा

Mon, 17 Aug 2026 01:40 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: Mukesh Kumar Updated Mon, 17 Aug 2026 01:40 PM IST
सार

बदायूं जिले में रविवार रात कछला गंगा घाट पर लाखों कांवड़िए उमड़े। सोमवार को जलाभिषेक करने के लिए कांवड़िये गंगाजल लेकर रवाना हुए। इस दौरान कछला घाट पर आस्था का सैलाब दिखाई दिया।  
 

विज्ञापन
massive crowd of devotees thronged the Kachhla Ganga Ghat
कछला पुल पर श्रद्धालुओं की भीड़ - फोटो : संवाद

विस्तार

बदायूं जिले के कछला गंगा घाट पर रविवार की शाम से लेकर देर रात तक लाखों कांवड़ियों की भीड़ उमड़ी। कछला पुल से लेकर घाट तक पैर रखने की जगह नहीं दिख रही थी। बम बम भोले, हर हर महादेव के जयकारों से गंगा घाट गूंज रहा था। गंगाजल लेकर रातभर कांवड़िये अपने गंतव्य के लिए रवाना होते रहे। सोमवार तड़के गंगा घाट पर भीड़ कम हुई। पुलिस फोर्स के बीच में कांवड़ियों ने स्नान किया। 

विज्ञापन




तीसरे सावन के रविवार को पहले घंटों तक भीषण जाम रहता था, लेकिन इस बार प्रशासन के कड़े इंतजामों की वजह से रविवार की देर रात तक जाम की स्थिति नहीं दिखी। बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर सहित अन्य जिलों से पहुंचे कांवड़ियों ने गंगा घाट पर डुबकी लगाई और कांवड़ में जल भरकर अपने गंतव्य स्थानों के लिए रवाना हुए। 
विज्ञापन


कछला पुल पर दिखी भारी भीड़ 
इस बार सबसे अच्छी बात यह रही कि श्रद्धालुओं को आने-जाने के लिए बाइपास और चौराहा दो रोड मिल गए, जिस कारण प्रशासन ने चार किलोमीटर पहले ही श्रद्धालुओं के डीजे रोक दिए, जिससे जाम की स्थिति नहीं बनी। डीजे की संख्या भी हजारों में बताई गई। पुलिस ने ड्रोन से कछला गंगा घाट और कछला पुल पर कांवड़ियों की भीड़ की तस्वीरें लीं। आसमान से पूरा कछला पुल भगवामय दिखाई दिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed