{"_id":"6a8214ab3b4491c4740d842a","slug":"sound-system-falls-as-rope-snaps-kanwariya-injured-badaun-news-c-123-1-bdn1038-170940-2026-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: रस्सी टूटने से साउंड सिस्टम गिरे, एक कांवडि़या घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: रस्सी टूटने से साउंड सिस्टम गिरे, एक कांवडि़या घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। पटना देवकली शिव मंदिर में जलाभिषेक कर घर लौट रहे कांवड़ियों की पिकअप में बंधे डीजे की रस्सी टूटने से दो साउंड सिस्टम सड़क पर गिर गए। हादसे में पीछे बाइक से चल रहे एक कांवड़िये को चोट आई, जबकि बाइक क्षतिग्रस्त हो गई। गनीमत रही कि पिकअप धीमी गति से चल रही थी।
रविवार की रात करीब आठ बजे मुरादाबाद-फर्रुखाबाद हाईवे पर जेडी मैरिज लॉन चौराहे के पास बरेली के बिथरी चैनपुर क्षेत्र के गांव बहादुरपुर रजऊ के कांवड़िये पिकअप से घर लौट रहे थे। इसी दौरान डीजे बंधी पिकअप की रस्सी दूसरे पिकअप वाहन के पास से गुजरने के दौरान टूट गई।
रस्सी टूटते ही डीजे के दो साउंड सिस्टम गिर गए। पिकअप के पीछे बाइक से चल रहे संजय कश्यप 22 निवासी बहादुरपुर करोड़ इसकी चपेट में आ गए।
हादसे में उन्हें मामूली चोट आई, बाइक क्षतिग्रस्त हो गई। मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हालांकि सभी कांवड़िये सुरक्षित बताए गए हैं। बताया गया कि अर्जुन, धर्मवीर, संजू, विकेश, अरविंद, वीरेश, गोविंद और मनोज समेत करीब तीन दर्जन युवक पटना देवकली शिव मंदिर में जलाभिषेक कर अपने घर लौट रहे थे। अर्जुन ने बताया कि भगवान शिव की कृपा से सभी सुरक्षित हैं। संवाद