फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Kumbh-like scene at Kachhla; Kanwariyas arrive to collect Ganga water.

Budaun News: कछला में कुंभ जैसा नजारा, कांवड़िये पहुंचे गंगाजल भरने

Mon, 17 Aug 2026 01:17 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 17 Aug 2026 01:17 AM IST
विज्ञापन
Kumbh-like scene at Kachhla; Kanwariyas arrive to collect Ganga water.
कछला गंगा घाट पर मौजूद श्रद्धालु । संवाद
बदायूं। सावन माह के तीसरे सोमवार पर बरेली, पीलीभीत सहित अन्य जिलों के शिवालयों में भोलेनाथ का जलाभिषेक करने के लिए रविवार सुबह से रात तक कछला गंगा घाट पर लाखों कांवड़ियों की भीड़ उमड़ी। कछला पुल से गंगा घाट तक कांवड़ियों के जत्थे ही नजर आए। करीब एक हजार डीजे पहुंचे हैं। गंगा घाट पर दोपहर से कुंभ के संगम जैसा दृश्य दिखाई दिया। तीसरे सोमवार तक करीब आठ लाख श्रद्धालुओं के आने की संभावना जताई गई है। शाम को जाम के हालात बने।
विज्ञापन

भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने वाहनों को स्नान स्थल से करीब चार किमी पहले ही रोक दिया। डीजे, ट्रैक्टर-ट्रॉली, टेंपो और मोटरसाइकिलों को आगे नहीं जाने दिया। इससे कांवड़ियों और श्रद्धालुओं को करीब चार किमी पैदल चलकर गंगा घाट तक पहुंचना पड़ा। इससे स्थिति यह बनी की कछला गंगा घाट पर बनाई गईं पार्किंग खाली पड़ी रहीं, जबकि बाहर वाहनों की लंबी कतारें दिखाई दीं। वहीं, वाहनों को चार किलोमीटर पहले रोकने का असर कछला पुल से गंगा घाट तक लगी दुकानों पर भी दिखाई दिया।
विज्ञापन

दुकानदारों रमेश, सुरेश के अनुसार श्रद्धालुओं की पैदल आवाजाही तो बढ़ी, लेकिन वाहनों के रुकने से टिक्की, समोसे, छोले आदि की बिक्री प्रभावित हुई। उनका कहना है कि पुलिस-प्रशासन ने वाहनों को काफी दूर रोका है, इस वजह से कारोबार धीमा हो गया। इधर, डीएम अवनीश राय का कहना कि कछला गंगा घाट पर भारी भीड़ उमड़ी है। व्यवस्था दुरुस्त है। कांवड़ियों को किसी प्रकार की दिक्कत नहीं हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन



डॉक्टर और पंचायतकर्मी भी रास्ते में रोके
पिछले रविवार को हुई अव्यवस्था को देखते हुए पुलिस ने इस बार यातायात व्यवस्था में सख्ती की। नोडल अधिकारी डॉ. महेश प्रताप सिंह रविवार सुबह स्वास्थ्य केंद्र से गंगा घाट स्थित अस्थायी अस्पताल जा रहे थे। उन्हें गोविंद बल्लभ पंत महाविद्यालय के आगे रोक दिया। सीओ उझानी से बातचीत के बाद उन्हें आगे जाने दिया। नगर पंचायत के कर्मचारी को भी रोक दिया। चेयरमैन के चौकी इंचार्ज से बात करने के बाद कर्मचारी को जाने दिया। भीड़ के चलते दूध की गाड़ियों और दूध लेकर जाने वाले लोगों को भी रोक दिया। इमरजेंसी सेवाओं के वाहनों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा।

शिवालयाें में कांवड़ियों ने किया जलाभिषेक
बदायूं। सावन के तीसरे सोमवार पर तड़के ही शिवालयों में कांवड़ियों की भीड़ देखने को मिली। शिवालयों के बाहर लाइन में लगे कांवड़ियों, श्रद्धालुओं ने हर-हर महादेव के जयकारों से हर तरफ माहौल शिवमय हो गया है। तड़के भगवान शिव का कांवड़ियों और श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किया। मुरादाबाद-फर्रुखाबाद रोड पर मंडी समिति के पास में गौरी शंकर मंदिर, काली सड़क स्थित बिरुआबाड़ी मंदिर, बरेली रोड स्थित हर प्रसाद मंदिर पर तड़के जलाभिषेक शुरू हो गया। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर मंदिरों पर पुलिस कर्मी तैनात है। अधिकारी भी मंदिरों की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते रहे। संवाद



तूफानी डाक कांवड़ रोकने पर फंसा एसएसपी का काफिला
बदायूं। हरिद्वार से जल लेकर रविवार की शाम 6 बजे कछला चौराहे पहुंची उन्नाव जिले के गांव सिकंदरपुर की शिव तूफानी डाक कांवड़ को रोक लिया। श्रद्धालुओं ने कहा कि डाक कांवड़ कहीं भी रुकती नहीं है और ना ही यहां रुकेगी। देर तक पुलिस कर्मियों से बहस होती रही। उसके कुछ देर बाद एसएसपी का काफिला भी पहुंच गया। कांवड़ के रुकने के दौरान जाम लग गया। जाम में एसएसपी का काफिला भी फंस गया। पुलिसकर्मी और दरोगा के पसीना छूट गए। उन्होंने डाक कांवड़ को आगे जाने के लिए कहा, तब एसएसपी का काफिला निकल पाया। एसएसपी का काफिला शाम 6 बजे जाम में फंसा। संवाद

कछला गंगा घाट पर मौजूद श्रद्धालु । संवाद

कछला गंगा घाट पर मौजूद श्रद्धालु । संवाद

कछला गंगा घाट पर मौजूद श्रद्धालु । संवाद

कछला गंगा घाट पर मौजूद श्रद्धालु । संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed