सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   People turned away vehicles that had come to dump garbage.

Budaun News: कूड़ा फेंकने आए वाहन लोगों ने लौटाए

Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 19 Mar 2026 12:39 AM IST
विज्ञापन
People turned away vehicles that had come to dump garbage.
उझानी नगर पालिका परिसर में खड़े कूड़ा लदे वाहन। संवाद
विज्ञापन
उझानी। नगर पालिका के सफाई कर्मियों को कूड़ा लदे वाहनों को अनलोड किए जाने में बार-बार विरोध का सामना करना पड़ रहा है। बुधवार पूर्वाह्न में कूड़ा लदे वाहन लेकर चालक बाइपास की तरफ गए तो लोगों ने उन्हें लौटा दिया। काफी मान-मनुहार के बाद भी जब कोई नतीजा नहीं निकला तो चालकों ने कूड़ा लदे वाहन पालिका परिसर में लाकर खड़े कर दिए। कूड़ा लदे वाहन अगर एक-दो दिन ऐसे ही खड़े रहे तो नवरात्र पर कस्बे की सफाई व्यवस्था जवाब दे जाएगी।
Trending Videos

चालकों ने अफसरों को बताया कि बाइपास के नजदीक सड़क किनारे के गड्ढे कूड़े से पहले ही फुल हो चुके हैं। सड़क किनारे गड्ढों में कहीं भी कूड़ा लदे वाहनों को खाली किए जाने की जगह नहीं बची है। वाहन चालक सौरभ ने बताया कि जब भी सफाई कर्मियों के साथ वह वाहनों को लेकर देहात क्षेत्र की ओर बढ़ते हैं तो लोग विरोध कर उन्हें लौटा देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

चालकों ने पूर्वाह्न में ही कूड़ा लदे टेंपो, ट्रैक्टर-ट्रॉली आदि पालिका परिसर में खड़े कर दिए। बता दें कि करीब डेढ़ साल से कस्बे का कूड़ा वाहनों के जरिये सड़क किनारे गड्ढों में खाली किया जा रहा है। एक बार कछला नगर पंचायत के एमआरएफ सेंटर में कूड़ा लदे वाहन खाली कराए गए थे, लेकिन बाद में नगर पंचायत अध्यक्ष ने दिक्कत बताकर वाहनों को लौटा दिया था।
छतुइया, मीहलाल नगला और वितरोई मोड़ के पास भी विरोध हो चुका है। पालिका कार्यालय परिसर में कूड़ा लदे वाहन अगर एक-दो दिन ऐसे ही खड़े रहे तो नवरात्र पर कस्बे की सफाई व्यवस्था जवाब दे जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed