{"_id":"69c0f73a1cd94629cc091fd6","slug":"private-hospital-compounder-commits-suicide-in-budaun-2026-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: निजी अस्पताल के कंपाउंडर ने की आत्महत्या, घर में फंदे से लटका मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: निजी अस्पताल के कंपाउंडर ने की आत्महत्या, घर में फंदे से लटका मिला शव
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
Published by: Mukesh Kumar
Updated Mon, 23 Mar 2026 01:48 PM IST
विज्ञापन
सार
बदायूं में एक युवक ने आत्महत्या कर ली। उसका शव घर के कमरे में फंदे से लटका मिला। परिजनों के मुताबिक युवक निजी अस्पताल में कंपाउंडर था। उसने आत्महत्या क्यों की, इसका कारण वे नहीं बता सके।
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन
विस्तार
बदायूं के दातागंज तिराहे के समीप रविवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब निजी अस्पताल में कार्यरत 20 वर्षीय कंपाउंडर का शव संदिग्ध परिस्थिति में घर के अंदर फंदे से लटका मिला। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Trending Videos
जानकारी के अनुसार, दातागंज तिराहे के समीप एक एजेंसी वाली गली निवासी मोहिद्दीन (20 वर्ष) एक निजी अस्पताल में कंपाउंडर के पद पर कार्यरत था। वह अविवाहित था और अपने परिवार के साथ रहता था। बताया जा रहा है कि रविवार देर शाम वह घर पर ही मौजूद था। इसी दौरान उसने घर के अंदर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। काफी देर तक जब वह बाहर नहीं आया तो परिजनों को शक हुआ। अंदर जाकर देखा तो मोहिद्दीन का शव फंदे से लटका मिला। शव देखकर परिवार में कोहराम मच गया और आसपास के लोग मौके पर जुट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतरवाकर पंचनामा भरने की कार्रवाई की। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। इंस्पेक्टर हरेंद्र सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। हालांकि, आत्महत्या के पीछे के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है।