{"_id":"6a87e662aaa8c2445c0bb2ad","slug":"police-arrested-three-miscreants-after-an-encounter-2026-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदायूं: एक लाख की टप्पेबाजी में मुठभेड़ में तीन बदमाश पकड़े, तीनों के पैर में लगी गोली, एक सिपाही भी घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदायूं: एक लाख की टप्पेबाजी में मुठभेड़ में तीन बदमाश पकड़े, तीनों के पैर में लगी गोली, एक सिपाही भी घायल
Fri, 21 Aug 2026 11:17 AM IST
Vijay Singh Pundir
अमर उजाला नेटवर्क, बदायूं
अमर उजाला नेटवर्क, बदायूं
Published by: Vijay Singh Pundir
Updated Fri, 21 Aug 2026 11:17 AM IST
सार
जनपद शाहजहांपुर के थाना कलान क्षेत्र के ग्राम वाराकलां निवासी बहोरन सिंह यादव पुत्र रामवीर सिंह ने 18 जुलाई 2026 को अलापुर के नखासा बाजार में अपनी भैंस एक लाख रुपये में बेची थी।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अलापुर के नखासा बाजार से भैंस बेचकर लौट रहे किसान से एक लाख रुपये की टप्पेबाजी के मामले में उसावां और हजरतपुर पुलिस ने देर रात मुठभेड़ के बाद तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मुठभेड़ में तीनों आरोपियों के पैरों में गोली लगी, जबकि एक कांस्टेबल भी घायल हुआ है। पुलिस ने सभी घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा है।
विज्ञापन
जनपद शाहजहांपुर के थाना कलान क्षेत्र के ग्राम वाराकलां निवासी बहोरन सिंह यादव पुत्र रामवीर सिंह ने 18 जुलाई 2026 को अलापुर के नखासा बाजार में अपनी भैंस एक लाख रुपये में बेची थी। भैंस बिक्री से मिले रुपये उन्होंने कुर्ते की जेब में रख लिए और टेम्पो से अपने गांव लौट रहे थे। अलापुर से टेम्पो द्वारा म्याऊं पहुंचने के बाद वह दूसरे टेम्पो में बैठ गए।
विज्ञापन
मुरादाबाद-फरुर्खाबाद हाईवे पर ग्राम मरौरी के पास टेम्पो में सवार दो लोगों ने टेम्पो रुकवाया और पीछे से आ रही बाइक पर बैठकर म्याऊं की ओर भाग गए। इसके बाद बहोरन ने अपनी जेब देखी तो उसमें रखे एक लाख रुपये गायब थे। शोर मचाने तक बाइक सवार तीनों आरोपी मौके से फरार हो चुके थे। पीड़ित की सूचना पर उसावां थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी थी। गुरुवार की देर रात मुखबिर से पुलिस को सूचना मिली कि कुछ बदमाश लूट के इरादे से सिद्ध बाबा मंदिर के पास मौजूद हैं।
विज्ञापन
सूचना मिलते ही उसावां और हजरतपुर पुलिस मौके पर पहुंच गई। म्याऊं-हजरतपुर मार्ग पर सिद्ध बाबा मंदिर के पास पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस के अनुसार मुठभेड़ में तीन आरोपियों के पैरों में गोली लगी, इसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।
इस दौरान एक कांस्टेबल राजू भी घायल हुआ। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार किए गए आरोपी सर्वजीत, गौरव सहित एक अन्य बदमाश फर्रुखाबाद जनपद के निवासी हैं। तीनों घायल आरोपियों और घायल कांस्टेबल को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। पुलिस गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर टप्पेबाजी की घटना में उनकी भूमिका और लूट की अन्य घटनाओं के संबंध में जानकारी जुटा रही है।