{"_id":"6976717848556e284700fb9d","slug":"police-heroes-received-national-and-state-level-honors-badaun-news-c-123-1-sbly1001-155884-2026-01-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: पुलिस के जांबाजों को मिला राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय सम्मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: पुलिस के जांबाजों को मिला राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय सम्मान
विज्ञापन
लखनऊ में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में रुपेंद्र सिंह शाक्य को सम्मानित किया गया। स्रोत स्वय
विज्ञापन
बदायूं। 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर केन्द्रीय गृह मंत्रालय भारत सरकार एवं पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश द्वारा सेवा अभिलेख व शौर्य के आधार पर कई पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को उत्कृष्ट, अति उत्कृष्ट सेवा पदक, सराहनीय सेवा सम्मान चिन्ह तथा प्रशंसा चिन्ह रजत पदक से सम्मानित किए जाने की घोषणा की गई है। वहीं क्षेत्राधिकारी नगर रजनीश कुमार उपाध्याय को अदम्य साहस के लिए वीरता पदक प्रदान किया गया है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. बृजेश कुमार सिंह ने बताया कि उपनिरीक्षक सुधीर चन्द्र सेन, मुख्य आरक्षी प्रो. मुनेश कुमार, मुख्य आरक्षी प्रो. कमल सिंह, मुख्य आरक्षी चालक मुहम्मद मुस्तफा, मुख्य आरक्षी/उपनिरीक्षक विपिन कुमार, उपनिरीक्षक हरिभान सिंह, उपनिरीक्षक महफूज अली एवं उपनिरीक्षक सुरेश शामिल हैं। इन सभी को लम्बे समय से उत्कृष्ट सेवाएं देने, अनुकरणीय आचरण तथा कर्तव्यपरायणता के लिए चयनित किया गया है।
बताया कि पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश द्वारा सेवा अभिलेख के आधार पर निरीक्षक राजेन्द्र सिंह पुंडीर, उपनिरीक्षक उदयवीर सिंह, एचसी एपी नत्थू सिंह, एचसी एपी शिव प्रताप सिंह तथा एचसी चालक शिवनन्दन सिंह यादव को सराहनीय सेवा सम्मान चिह्न प्रदान किया गया है।
शौर्य के आधार पर हेड कांस्टेबल फिरोज खान एवं कांस्टेबल मनीष कुमार को सराहनीय सेवा प्रशंसा चिह्न रजत पदक से सम्मानित किया गया। क्षेत्राधिकारी नगर रजनीश कुमार उपाध्याय को केन्द्रीय गृह मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा वीरता पदक प्रदान किया गया है। यह सम्मान 16 मार्च 2020 की रात्रि जनपद सहारनपुर के थाना मण्डी क्षेत्र में हुई साहसिक मुठभेड़ में अदम्य साहस और कर्तव्यनिष्ठा के लिए दिया गया। उस समय क्षेत्राधिकारी नगर ‘प्रथम’ के पद पर तैनात श्री उपाध्याय ने थानाध्यक्ष मण्डी एवं अभिसूचना विंग की संयुक्त टीम के साथ 50 हजार रुपये के इनामी व कुख्यात अपराधी को मुठभेड़ में मार गिराया था।
एसआईआर : लखनऊ में रुपेंद्र को किया सम्मानित
बदायूं। राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर जिले में उत्कृष्ट कार्य करने वाले बूथ लेबल अधिकारियों और सुपरवाइजरों को राज्य स्तर पर सम्मानित किया गया।
जिले में तैनात लेखपाल रुपेंद्र सिंह शाक्य को विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान में बेहतर कार्य करने के लिए सुपरवाइजर के रूप में सम्मानित किया गया। रुपेंद्र सिंह शाक्य ने अभियान के दौरान मतदाता सूची को शुद्ध और अद्यतन बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनके नेतृत्व और सतर्कता से जनपद में एसआईआर का कार्य सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
इसके अलावा एसआईआर में शत-प्रतिशत मतदाताओं की सफल मैपिंग करने पर बूथ लेबल अधिकारी लारैब फसाहत को भी लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में सम्मानित किया गया। इन दिनों के कार्य की निर्वाचन विभाग की ओर से सराहना की गई। राज्य स्तरीय यह कार्यक्रम लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान, गोमती नगर में आयोजित किया गया। जिसमें प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए अधिकारियों और कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर निर्वाचन आयोग के वरिष्ठ अधिकारियों ने लोकतंत्र को मजबूत करने में बूथ स्तर पर काम करने वाले कर्मचारियों की भूमिका को अहम बताया। संवाद
Trending Videos