फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   They had gone home to fetch wheat; the intoxication of alcohol ruined the family.

Budaun News: घर गेहूं लेने गए थे, शराब की मदहोशी ने उजाड़ दिया परिवार

Sun, 25 Oct 2026 02:20 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 25 Oct 2026 02:20 AM IST
विज्ञापन
They had gone home to fetch wheat; the intoxication of alcohol ruined the family.
बेटे राम अवतार की हत्या के बाद बहू मंजू के पास बैठी मां उर्मिला। संवाद
बदायूं/उसहैत। राम अवतार गांव में गेहूं लेने गए थे, ताकि परिवार के लिए राशन का इंतजाम कर सके, लेकिन पिता-पुत्रों के शराब पीने की मदहोशी ने ऐसा जघन्य कांड करा दिया कि पूरा परिवार ही उजड़ गया। राम अवतार की हत्या हो गई। उसके जुर्म में पिता नरेश को जेल हो गई। अब मंजू और उर्मिला के सामने बच्चों की अच्छी परवरिश की चिंता सता रही है। राम अवतार की मौत के बाद उनके तीन बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया।
विज्ञापन

उसहैत क्षेत्र के गांव बची झझरऊ में शुक्रवार रात शराब के नशे में पिता नरेश ने बेटे राम अवतार की गर्दन पर कुल्हाड़ी से वार कर हत्या कर दी थी। राम अवतार के घर में उसकी मां उर्मिला, पत्नी मंजू और तीन बेटे राहुल, आयुष व अंकित हैं। घर में कमाने वाले दो व्यक्तियों में एक की हत्या हो गई, जबकि दूसरा जेल पहुंच गया। नशे में हुए इस खूनी खेल का सबसे गहरा असर परिवार के उन तीन मासूम बच्चों पर पड़ा है, जिनके सिर से पिता का साया उठ गया। इधर, शनिवार को बड़ा बेटा राहुल (12) पोस्टमॉर्टम हाउस पर चुपचाप अपनी मां के पास बैठा रहा। छोटे दोनों भाई घटना से अंजान होकर वहीं पास में बैठकर मां को रोते हुए देख रहे थे।
विज्ञापन


शराब पीकर कई बार पीट चुका था राम अवतार
पुलिस पूछताछ में आरोपी नरेश ने बताया कि शराब पीने को लेकर परिवार में पहले भी विवाद होता रहता था। राम अवतार शराब के नशे में कई बार उसे पीट चुका था। उसकी प्रताड़ना से तंग आकर शुक्रवार को उसने भी गांव जाकर उसके साथ शराब पी। इसी बीच कहासुनी होने लगी। नरेश ने बताया कि खुन्नस में उसने बेटे पर कुल्हाड़ी से वार कर दिया। बाद में घर में रेत के नीचे कुल्हाड़ी छुपा दी। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने कुल्हाड़ी बरामद कर ली। पुलिस आरोपी के बयान के आधार पर घटना की परिस्थितियों की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिता और राम अवतार की ससुराल एक ही परिवार में
पुलिस की जानकारी में सामने आया है कि बेटे का हत्यारोपी नरेश और उसके बेटे राम अवतार की ससुराल उसावां थाना क्षेत्र के गांव गौंतरा में है। हत्यारोपी नरेश की पत्नी उर्मिला ने अपने बेटे राम अवतार की शादी अपनी सगी भतीजी मंजू से कराई थी।

बेटे राम अवतार की हत्या के बाद बहू मंजू के पास बैठी मां उर्मिला। संवाद

बेटे राम अवतार की हत्या के बाद बहू मंजू के पास बैठी मां उर्मिला। संवाद

बेटे राम अवतार की हत्या के बाद बहू मंजू के पास बैठी मां उर्मिला। संवाद

बेटे राम अवतार की हत्या के बाद बहू मंजू के पास बैठी मां उर्मिला। संवाद

बेटे राम अवतार की हत्या के बाद बहू मंजू के पास बैठी मां उर्मिला। संवाद

बेटे राम अवतार की हत्या के बाद बहू मंजू के पास बैठी मां उर्मिला। संवाद

बेटे राम अवतार की हत्या के बाद बहू मंजू के पास बैठी मां उर्मिला। संवाद

बेटे राम अवतार की हत्या के बाद बहू मंजू के पास बैठी मां उर्मिला। संवाद

बेटे राम अवतार की हत्या के बाद बहू मंजू के पास बैठी मां उर्मिला। संवाद

बेटे राम अवतार की हत्या के बाद बहू मंजू के पास बैठी मां उर्मिला। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed