फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Villagers protest demanding a service lane on the under-construction bypass.

Budaun News: निर्माणाधीन बाइपास पर सर्विस लेन की मांग को लेकर ग्रामीणों का प्रदर्शन

Mon, 03 Aug 2026 01:29 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 03 Aug 2026 01:29 AM IST
विज्ञापन
Villagers protest demanding a service lane on the under-construction bypass.
उझानी में निर्माणाधीन बाईपास पर सर्विस रोड निर्माण की मांग करते अढ़ौली समेत इलाके के ग्रामीण। सं
उझानी। निर्माणाधीन बाइपास पर अढ़ौली-वनगवां रोड पर सर्विस लेन बनाए जाने की मांग को लेकर इलाके के ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने निर्माणस्थल पर अपनी ट्रैक्टर-ट्रॉलियां खड़ी कर मजदूरों को काम नहीं करने दिया। उन्हें समझाने के लिए एनएचएआई के साइट इंजीनियर मौके पर पहुंचे, तब भी कोई नतीजा नहीं निकला। इस दौरान मजदूरों और ग्रामीणों में नोकझोंक भी हुई।
विज्ञापन

इलाके के गांव अढ़ौली और वनगवां समेत आसपास गांव के लोग अपनी ट्रैक्टर-ट्रॉलियों से रविवार दोपहर बाद निर्माणाधीन बाइपास पर पहुंच गए। उन्होंने ट्रैक्टर-ट्रॉलियां निर्माणस्थल पर खड़ी कर एनएचएआई के अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी।
विज्ञापन

ग्रामीणों में सूरजपाल ने बताया कि बाइपास का निर्माण पूरा होने के बाद वनगवां समेत इलाके के करीब आधा दर्जन गांवों का रास्ता बंद हो जाएगा। एनएचएआई के अधिकारी अढ़ौली-वनगवां रोड को जोड़े रखने के लिए अंडरपास निर्माण का दावा कर रहे हैं, लेकिन अंडरपास मुसीबत साबित होगा। मांग की कि अंडरपास के बजाय सर्विस लेन का निर्माण कराया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विवाद की सूचना पर साइट इंजीनियर मौके पर पहुंच गए। उन्होंने भी अंडरपास के अलावा कोई अन्य विकल्प न होना बताया। प्रदर्शनकारियों ने अंडरपास बनवाने के दावों को खारिज कर दिया। इसे लेकर प्रदर्शनकारियों और मजदूरों के बीच नोकझोंक भी हो गई।
शाम करीब छह बजे तक ग्रामीण मौके पर ही डटे रहे। साइट इंजीनियर ने उन्हें उच्चाधिकारियों से वार्ता के बाद समाधान खोजने का भरोसा दिलाया है। प्रदर्शनकारियों में बसूपाल, कार्तिक, बहोरन लाल, भूदेव सिंह, बदन सिंह, रवि कुमार और वंशीलाल आदि शामिल थे।


अढ़ाैली समेत इलाके के दो-तीन गांव के लोग रविवार दोपहर बाद निर्माणाधीन बाइपास पर पहुंच गए थे। वह सर्विस लेन का निर्माण कराना चाहते हैं, जबकि अंडरपास निर्माण का उन्हें पहले ही भरोसा दिलाया जा चुका है। फिर भी वह एक- दो दिन में ग्रामीणों से वार्ता कर समाधान खोज लेंगे।- उत्कर्ष शुक्ला, परियोजना निदेशक, एनएचएआई
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed