फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Woman dies by hanging herself with a saree amid domestic strife

Budaun News: घरेलू कलह में महिला ने साड़ी के फंदे से लटककर दी जान

Sun, 25 Oct 2026 02:17 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 25 Oct 2026 02:17 AM IST
विज्ञापन
Woman dies by hanging herself with a saree amid domestic strife
उसहैत। गांव खेड़ा किशनी में शनिवार की सुबह महिला सत्यवती (45) ने घरेलू कलह में साड़ी के फंदे से लटककर अपनी जान दे दी। शनिवार की सुबह महिला की बेटी ने शव छत पर बने कमरे में फंदे से लटका देखा तो घर में चीख-पुकार मच गई। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। महिला के परिजनों ने पोस्टमॉर्टम कराने से मना कर दिया। बाद में पुलिस के समझाने पर शव का पोस्टमॉर्टम कराने के लिए तैयार हुए।
विज्ञापन

खेड़ा गांव निवासी जयवीर ने बताया कि उनकी शादी करीब 23 साल पहले हरदोई जिले की सत्यवती से हुई थी। उनके सात बच्चे हैं। उन्होंने बताया कि उनकी पत्नी सत्यवती और उनके भाई की पत्नी के बीच जमीन के बंटवारे को लेकर अक्सर कहासुनी होती रहती थी। शुक्रवार की रात खाना खाने के बाद सभी सोने चले गए थे। पत्नी सत्यवती दो बेटियों के साथ सो रही थी।
विज्ञापन

शनिवार तड़के करीब चार बजे एक बेटी की आंख खुली तो उसने मां सत्यवती को बिस्तर पर नहीं पाया। तलाशने पर बेटी को मां का शव छत के कमरे में साड़ी के फंदे से लटकता मिला। बेटी के चीखने पर सब जागकर मौके पर पहुंचे। सीओ उझानी राहुल पांडेय ने बताया कि महिला के शव का पोस्टमॉर्टम कराया जा रहा है। घटना के संबंध में कोई शिकायत प्राप्त नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन



गांव विजय नगला में पेड़ पर फंदे से लटकता मिला युवक का शव
- चार भाइयों में सबसे छोटे भाई के साथ रहा करते थे छत्रपाल
- भाई ने बताया कि अविवाहित थे और शराब पीने के थे आदी
संवाद न्यूज एजेंसी
बिनावर। गांव विजय नगला के युवक ने शुक्रवार रात गांव की पूर्व दिशा में कुछ दूरी पर एक खेत में खड़े नीम के पेड़ पर रस्सी से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। शनिवार सुबह गांव के लोग अपने खेतों पर पहुंचे तो उन्होंने उसकी शिनाख्त की। परिवार को सूचना मिलने के साथ कुछ ही देर में मौके पर भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने फॉरेंसिक टीम को बुलाकर शव को फंदे से उतारा और साक्ष्य जुटाए।
मृतक की शिनाख्त विजय नगला निवासी छत्रपाल (38) पुत्र गोकिल लोधी के रूप में हुई है। मृतक छत्रपाल चार भाइयों में तीसरे नंबर के थे। उनके सबसे बड़े भाई अमर सिंह और दूसरे नंबर के जयराम हैं। छोटा भाई राजकुमार है। छत्रपाल की शादी नहीं हुई थी। वह अपने छोटे भाई राजकुमार के साथ रहते थे। उनके पिता की मृत्यु पहले ही हो चुकी है, घर में उनकी बुजुर्ग मां है। चारों भाइयों के बीच लगभग पांच बीघा जमीन है। सभी भाई मजदूरी कर अपने-अपने परिवार का भरण पोषण करते हैं। छत्रपाल भी मजदूरी किया करते थे। भाई राजकुमार के साथ रहने के कारण खर्च का खर्च भी उठाते थे।
मृतक के छोटे भाई राजकुमार ने बताया कि उनके भाई छत्रपाल शराब के आदी थे। जब मन होता तब घर से निकल जाते थे। शुक्रवार की रात भी करीब 9 बजे घर से कहीं चले गए थे। शनिवार की सुबह पड़ोसी कुंवर चंद अपने खेत पर पहुंचे। उन्हीं ने अपने खेत में नीम के पेड़ पर छत्रपाल का शव लटकता हुआ देखा था।

सीओ सिटी सुमेध मिलिंद जाधव ने बताया कि परिवार वालों ने अभी कोई तहरीर नहीं दी है। ना किसी तरह का आरोप लगाया है। सिर्फ पोस्टमॉर्टम कराने को कहा है। शव का पोस्टमॉर्टम कराया जा रहा है। आगे की कार्रवाई पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed