फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   A conman duped a businessman and swindled him out of a gold chain.

Bulandshahar News: कारोबारी को झांसे में लेकर टप्पेबाज ने ठगी सोने की चेन

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jul 2026 02:17 AM IST
विज्ञापन
A conman duped a businessman and swindled him out of a gold chain.
गाजियाबाद। सिहानीगेट थाना क्षेत्र में टप्पेबाज ने खुद को पुलिसकर्मी बता कारोबारी को झांसा देकर सोने की चेन ठग ली। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर आरोपी टप्पेबाज के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


एसीपी नंदग्राम जियाउद्दीन अहमद ने बताया कि कविनगर निवासी यथार्थ अग्रवाल के मुताबिक वह कपड़े का कारोबार करते हैं। लोहामंडी स्थित अपनी दुकान से बिन्दल कपड़े के शोरूम से कपड़े लेने गए थे। वहां से निकलने के थोड़ी दूर बाद ही एक शख्स ने उनकी गाड़ी रुकवाई। बोला कि वह गुर्जर है और पुलिस से है। उसने उसकी बहन को पीटा है, वह मल्हम पट्टी कराने गई है। उन्हें बहन से उसकी पहचान कराने के लिए उसके साथ जाना पड़ेगा। क्योंकि जिसने बहन से मारपीट की थी, वह चेन और अंगूठी पहने हुए था, जबकि वह भी चेन पहने हुए हैं। जालसाज ने पीड़ित से कहा कि उसके साथ दो-तीन लोग हैं, वह चेन उतारकर रखे ले नहीं, तो वह लोग बहुत मारेंगे। शातिर के कहने पर पीड़ित ने चेन उतारकर गाड़ी में रख ली। आरोपी ने कहा कि वह भाग जाएगा। गाड़ी की चाभी लेकर अपने पास जालसाज ने रख ली। राकेश मार्ग पर ले जाकर आरोपी चाभी लेकर फरार हो गया। पीड़ित ने उसका पीछा किया, लेकिन वह नहीं मिला। जब वह अपनी कार पर आया, तो कार खुली पड़ी थी। अंदर चाभी रखी थी, लेकिन उसके अंदर रखी उसकी सोने की चेन आरोपी लेकर फरार हो गया था। एसीपी ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान कर जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन


.....
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed