फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Moneylender threw boiling tea at tea vendor.

Bulandshahar News: ब्याजखोर ने चाय विक्रेता पर फेंकी खौलती चाय

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jul 2026 02:20 AM IST
विज्ञापन
Moneylender threw boiling tea at tea vendor.
गाजियाबाद। सिहानीगेट थाना क्षेत्र में एक साहूकार ने ब्याज के रुपयों के विवाद के चलते चाय विक्रेता पर भगोने में भरी खौलती चाय फेंक दी। इसमें दुकानदार झुलस गया। आरोपी ने खाली भगोना पीड़ित के सिर पर मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। आरोप है कि दस हजार रुपये के एवज में 24 हजार रुपये भुगतान करने के बावजूद साहूकार और रुपयों की डिमांड को लेकर विवाद खड़ा कर रहा था। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन


एसीपी नंदग्राम जियाउद्दीन अहमद ने बताया कि रामनगर निवासी सचिन कुमार के मुताबिक वह गांधी नगर में चाय की दुकान चलाते हैं। उन्होंने नीरज जैन से दस हजार रुपये ब्याज पर लिए थे। इसके एवज में 24 हजार रुपयों का भुगतान भी कर चुके थे। आरोपी 12 जुलाई को सुबह करीब साढ़े दस बजे उनकी दुकान पर आया था। वह और अधिक ब्याज की मांग करने लेकर गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर आरोपी ने उनकी दुकान पर भगोने में रखी खौलती चाय उनके ऊपर उड़ैल दी। वह बुरी तरह से झुलस गया। इसके बाद उसने खाली भगोना उनके सिर पर दे मारा। इससे वह लहूलुहान हो गए। मौके पर मौजूद पीड़ित के पिता अशोक कुमार ने पुलिस को फोन किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने उन्हें एमएमजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर सिर में चार टांके लगाए गए। वहीं झुलसी पीठ का इलाज किया गया। एसीपी ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया है। ब्याज के रुपयों को लेकर विवाद था। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन


.....
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed