{"_id":"6a527d0eec905a29f5063c4d","slug":"accused-arrested-for-fraud-involving-loans-and-investments-bulandshahr-news-c-133-1-bul1030-159487-2026-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: लोन व निवेश के नाम पर ठगी करने का आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: लोन व निवेश के नाम पर ठगी करने का आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्याना। पुलिस ने लोन व निवेश के नाम पर साइबर ठगी करने के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया। एसपी क्राइम नरेश कुमार, सीओ रामकरन सिंह ने बताया कि एनसीआरपी और समन्वय पोर्टल पर विभिन्न राज्यों से कोतवाली क्षेत्र में संचालित हो रहे एक बैंक खाते के खिलाफ साइबर धोखाधड़ी की सात शिकायतें मिलीं।
जांच के दौरान प्रकाश में आया कि गांव नगला उग्रसेन थाना बीबीनगर बुलंदशहर निवासी चिराग ने अपने दोस्त के नाम पर खाता खुलवा रखा है। इसमें वह लोन फ्रॉड, फर्जी मोबाइल एप्लीकेशन, निवेश समेत अन्य ऑनलाइन तरीकों से धोखाधड़ी कर रकम मंगवाता था। शनिवार को चिराग को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी के लोगों से करीब 2.90 लाख की ठगी करने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस गहनता से जांच कर रही है।