पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Allegation of evicting a married woman from the house after pronouncing 'triple talaq'

Bulandshahar News: विवाहिता को तीन तलाक देकर घर से निकालने का आरोप

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jun 2026 11:19 PM IST
विज्ञापन
Allegation of evicting a married woman from the house after pronouncing 'triple talaq'
गुलावठी। थाना क्षेत्र में दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर विवाहिता ने ससुरालियों पर मारपीट व तीन तलाक देकर घर से निकालने का आरोप लगाया। मायके के लोगों की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी पति, ससुरालियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

खुर्जा देहात थाना क्षेत्र निवासी विवाहिता की पिता ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि उन्होंने अपनी बेटी की शादी आठ साल पहले गुलावठी क्षेत्र निवासी युवक के साथ की थी। आराेप लगाया कि शादी के दो साल बाद ससुरालिए अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर उनकी बेटी को प्रताड़ित करने लगे। आरोप लगाया कि 18 जून को बेटी के साथ पति व ससुरालियों ने मारपीट करते हुए जान से मारने की कोशिश की। मारपीट में उनकी बेटी गंभीर रूप से घायल हो गई। आरोप है कि मारपीट के कारण उनकी बेटी का गर्भपात भी हो गया। बेटी को तीन तलाक देकर घर से निकाल दिया। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर आरोपी पति, ससुरालियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed