सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Aman topped in class 10th and Priyanshi in class 11th in Sanskrit Board.

Bulandshahar News: संस्कृत बोर्ड में दसवीं में अमन और 11वीं में प्रियांशी रही अव्वल

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 24 Apr 2026 10:29 PM IST
विज्ञापन
Aman topped in class 10th and Priyanshi in class 11th in Sanskrit Board.
खुर्जा के मनीषी विद्यालय में संस्कृत बोर्ड के मेधावियों को मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं देते प्रधाना
विज्ञापन
खुर्जा/पहासू। संस्कृत बोर्ड परीक्षा में पहासू के श्री देव वाणी संस्कृत विद्यालय के अमन ने दसवीं कक्षा में 73 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। वहीं, खुर्जा के श्री मनीषी संस्कृत माध्यमिक विद्यालय की 11वीं की छात्रा प्रियांशी ने 67.6 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। जिले का परिणाम शत प्रतिशत रहा। सभी छात्र-छात्राओं ने परीक्षा पास की।


पहासू स्थित श्री देववाणी संस्कृत माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाचार्य संतोष कुमार ने बताया कि 10वीं कक्षा में सात छात्र, 11वीं कक्षा में पांच छात्र और 12वीं कक्षा में दो छात्रों ने परीक्षा दी थी। स्कूल की दसवीं कक्षा में जहांगीराबाद निवासी अमन ने सर्वाधिक 73 प्रतिशत अंक प्राप्त किए।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, खुर्जा के श्री मनीषी संस्कृत माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाचार्य आचार्य वेद प्रकाश भारद्वाज ने बताया कि शुक्रवार को उत्तर प्रदेश माध्यमिक संस्कृत शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षाओं का परिणाम घोषित हुआ। परीक्षा परिणाम देख छात्र-छात्राएं खुशी से झूम उठे। परीक्षा देने वाले 41 बच्चों में से सभी उत्तीर्ण हुए। इसमें दसवीं कक्षा में मधु ने 65.4 प्रतिशत, राधिका ने 64. 85, कुनाल ने 64.85, लोकेश ने 63.71 और सुमित ने 59 प्रतिशत अंक प्राप्त किए।
विज्ञापन

वहीं, 11वीं में प्रियांशी ने 67.6 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। सभी उत्तीर्ण हुए छात्र छात्राओं को मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं दी गईं। दसवीं की छात्रा मधु का कहना है कि उनका लक्ष्य है कि 12वीं में सर्वाधिक अंक प्राप्त किए, जिसके बाद आचार्य की शिक्षा लेंगी। वहीं प्रियांशी का कहना है कि वह अपने परिणाम से संतुष्ट हैं। वह गुरुकुल में आचार्य के लिए तैयारी करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed