फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Another statement from Swatantra Bhardwaj says Nothing can harm me

'जलवा है हमारा': स्वतंत्र भारद्वाज का एक और बयान, कहा- मेरा कुछ नहीं बिगड़ सकता, चाहे ट्रंप-नेतन्याहू आ जाएं

Fri, 04 Sep 2026 03:15 PM IST
Akash Dubey अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर
अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर Published by: Akash Dubey Updated Fri, 04 Sep 2026 03:15 PM IST
सार

जंतर-मंतर विवाद के आरोपी स्वतंत्र भारद्वाज ने पत्रकारों से बात की। भारद्वाज ने खुद को बेफिक्र बताया। अपने पॉडकास्ट वाले बयान पर सफाई दी और प्रशासन के सहयोग का दावा किया।

विज्ञापन
Another statement from Swatantra Bhardwaj says Nothing can harm me
स्वतंत्र भारद्वाज - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जंतर-मंतर विवाद के आरोपी स्वतंत्र भारद्वाज ने पत्रकारों से बातचीत में एक बार फिर बयान दिया है, जो चर्चा में है। स्वतंत्र ने खुद को पूरी तरह बेफिक्र बताया। भारद्वाज ने कहा कि राहुल गांधी या पूरा विपक्ष भी आ जाए, उनका बाल बांका नहीं हो सकता। उसने यह भी कहा कि हमारा जलवा है, ट्रंप और नेतन्याहू को बुलाने पर भी उसे कोई नुकसान नहीं होगा। 

विज्ञापन



विवादों से घिरे पॉडकास्ट में दिए गए बयान पर भी दी सफाई
पॉडकास्ट में दिए अपने बयान पर स्वतंत्र भारद्वाज ने सफाई दी। उसने बताया कि 'कपिल मिश्रा और चिराग पासवान उनके भाइयों जैसे हैं', यह बात व्यंग्य में कही थी। जंतर-मंतर पर हमले के आरोपों पर उसने कहा कि उसने आत्मरक्षा में प्रतिक्रिया दी थी। स्वतंत्र भारद्वाज ने प्रशासन का सहयोग करने का भी दावा किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

क्यों चर्चा में आया स्वतंत्र भारद्वाज
कथित हमलावर स्वतंत्र भारद्वाज का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया था। वीडियो में वह कथित तौर पर संजय पर हमले की बात करता सुनाई दे रहा है। वीडियो में वह दावा करता है कि संजय के सिर में गंभीर चोट लगी थी। उसके मुताबिक उन्हें 60 टांके लगे थे। हालांकि, न्यूज एजेंसी पीटीआई ने वीडियो में किए गए दावों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं की है।

विज्ञापन

सिर फोड़ने की कही थी बात

कथित वीडियो में भारद्वाज यह कहते सुनाई देता है कि उसने निशु के पिता का सिर फोड़ा था। वह इसे भारतीय दंड संहिता की धारा 307 से जोड़ता भी सुनाई देता है। वीडियो में वह दावा करता है कि दिल्ली के मंत्री कपिल मिश्रा उसके बड़े भाई जैसे हैं। वह यह भी कहता है कि कपिल मिश्रा के फोन के बाद उसे छोड़ दिया गया। इसके अलावा वह चिराग पासवान को भी अपना बड़ा भाई बताता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed