फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   'Bag-less Day' to be introduced in government schools; calendar released.

Bulandshahar News: सरकारी स्कूलों में शुरू होगा बैगलेस डे, कैलेंडर जारी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 14 Aug 2026 11:06 PM IST
विज्ञापन
'Bag-less Day' to be introduced in government schools; calendar released.
बुलंदशहर। जिले के परिषदीय कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालयों में 22 अगस्त से बैगलेस डे की शुरुआत होगी। यह अभियान 14 नवंबर तक चलेगा। इस दौरान प्रत्येक शनिवार को छात्र-छात्राओं को स्कूल बैग और किताबों के बोझ से अलग रखते हुए उनकी रुचि के अनुसार विभिन्न गतिविधियों में शामिल किया जाएगा। इसके लिए तैयारी शुरू हो गई है।
विज्ञापन

बेसिक शिक्षा अधिकारी वीरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि जिले में 16 कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालयों के अलावा 1862 परिषदीय विद्यालय हैं। इनमें छात्रों के लिए बैगलेस डे (बिना स्कूल बैग के एक दिन) अभियान अगस्त से शुरू किया जाएगा। बेसिक शिक्षा विभाग ने शैक्षिक सत्र 2026-27 के लिए 10 बैगलेस डे का कैलेंडर जारी कर दिया है।
विज्ञापन

22 अगस्त चौथे शनिवार को मिट्टी के खिलौने, स्थानीय शिल्पकार के साथ कौशल कार्यशाला, कला व शिल्प प्रदर्शनी में से कोई एक गतिविधि आयोजित होगी। 29 अगस्त को औषधीय पौधे के उद्यान का विकास, कंपोस्ट व वर्मी कंपोस्ट का निर्माण व विद्यालय किचन गार्डन बनाने में से एक गतिविधि आयोजित होगी। 12 सितंबर को जल संरक्षण व वर्षा जल संचयन से संबंधित गतिविधि होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

19 सितंबर को स्वास्थ्य सुरक्षा व गुड टच-बैड टच की जानकारी, 26 सितंबर को पतंग बनाने-उड़ाने, विज्ञान व स्टेम मॉडल प्रतियोगिता, तीन अक्तूबर पहले शनिवार को वित्तीय साक्षरता व मिनी बैंक के बारे में बताया जाएगा। 10 अक्तूबर दूसरे शनिवार को डूडलिंग व दृश्य रचनात्मक कार्यशाला व भित्ति चित्र निर्माण व संगीत-नाटक जैसी गतिविधि होगी। इसके लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed