फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   City abuzz with Independence Day celebrations; National Anthem to echo at 8 AM.

Bulandshahar News: शहर में जश्न-ए-आजादी की धूम, सुबह आठ बजे गूंजेगा राष्ट्रगान

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 14 Aug 2026 11:11 PM IST
विज्ञापन
City abuzz with Independence Day celebrations; National Anthem to echo at 8 AM.
स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर सजाया गया कालाआम। संवाद
बुलंदशहर। जश्न-ए-आजादी की जिलेभर में धूम है। सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। शनिवार को सुबह से ही आजादी के जश्न के लिए जिले के विभिन्न कार्यालय, स्कूल-कॉलेजों में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट में डीएम कुमार हर्ष, पुलिस लाइन में एसएसपी दिनेश कुमार सिंह और अन्य विभागों में संबंधित विभागाध्यक्ष सुबह आठ बजे ध्वजारोहण करेंगे।
सुबह छह बजे से कार्यक्रमों की शुरुआत होगी। शाम तक काव्य गोष्ठी सहित अन्य कार्यक्रम होंगे। सुबह छह बजे नगर में प्रभात फेरी निकाली जाएगी। इसमें विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ स्कूली बच्चे भी प्रतिभाग करेंगे।
विज्ञापन

डीएम ध्वजारोहण के बाद पर्यावरण परिवार कल्याण, राष्ट्रीय बचत, साक्षरता अभियान समेत अन्य योजनाओं की जानकारी देंगे। आजादी के जश्न को लेकर सभी चौक-चौराहों को रंग-बिरंगी लाइटों से सजाया गया है। सभी सरकारी कार्यालयों में भी सजावट की गई है। पूरा शहर तिरंगे की रोशनी से जगमग है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आज होने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा
-सुबह छह बजे नगर में प्रभात फेरी निकाली जाएगी।
-सुबह साढ़े छह बजे टांडा स्टेडियम में दौड़ का आयोजन।
-सुबह आठ बजे सरकारी कार्यालयों में ध्वजारोहण।
-सुबह नौ बजे शहीदों की प्रतिमा पर माल्यार्पण, स्कूलों में प्रतियोगिताएं।
-सुबह 10 बजे पुरानी तहसील के सामने शहीद पार्क पर ध्वजारोहण।
-सुबह 10:30 बजे मलिन बस्तियों में सफाई अभियान।
-दोपहर 12 बजे जिला अस्पताल, कुष्ठ आश्रम, जिला कारागार व वृद्धाश्रम में फल वितरण।
-दोपहर 12 से दो बजे तक जिला पंचायत सभागार में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी व पूर्व सैनिकों की विचार गोष्ठी।
-शाम पांच बजे जिला पंचायत सभागार में देश भक्ति पर कवि सम्मेलन।
सात जोन में बंटा जिला, सुरक्षा रहेगी चाकचौबंद
बुलंदशहर।
स्वतंत्रता दिवस पर सुरक्षा के मद्देनजर जनपद को सात जोन और 27 सेक्टर में विभाजित किया गया है। पुलिस सार्वजनिक स्थलों पर चेकिंग अभियान चला रही है। साथ ही पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों की ड्यूटी लगाकर निर्देश जारी किए हैं। विशेषकर संदिग्ध लोगों पर निगाह रखने के लिए सख्त निर्देश दिए गए हैं। एसएसपी दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस पूरी तरह मुस्तैद है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed