{"_id":"6a4d355be06ae2852f0aacb5","slug":"bhagwat-katha-begins-with-a-kalash-yatra-flowers-showered-as-well-bulandshahr-news-c-133-1-bul1002-159107-2026-07-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: कलश यात्रा संग हुआ भागवत कथा का शुभारंभ, पुष्पवर्षा भी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: कलश यात्रा संग हुआ भागवत कथा का शुभारंभ, पुष्पवर्षा भी
विज्ञापन
अनूपशहर में श्रीमद्भागवत कथा से पहले निकाली गई कलश यात्रा की तैयारी करते भक्त। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अनूपशहर। कस्बे की भारद्वाज काॅलोनी में शनि महादेव धाम की प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ मंगल कलशयात्रा से हुआ। बबस्टर गंज गंगातट पर कलशयात्रा के शुभारंभ से पूर्व कथा आयोजक भाजपा नेता देवेंद्र भारद्वाज ने कथा व्यास आचार्य मनीष कौशिक के मार्गदर्शन में मां गंगा का पूजन किया और दूध व मिष्ठान का भोग लगाया।
इस मौके पर बटुकों व आचार्यों ने वेदमंत्रों के साथ पूजन कराया। मंगल कलशयात्रा कस्बे के शिव चौक, मुख्य बाजार, इमली बाजार, मोरी गेट, बुलंदशहर बस स्टैंड होते हुए भारद्वाज काॅलोनी में हर हर महादेव, शनि महाराज के जयघोष के साथ शनि महादेव धाम पहुंचकर संपन्न हुई। कलशयात्रा का जगह-जगह पुष्प वर्षा व अबीर गुलाल उड़ाकर स्वागत किया गया।
बड़ी तादाद में महिलाएं पीले वस्त्र धारण कर सिर पर गंगाजल, नारियल व आम के पत्तों से सुसज्जित कलश धारण कर मंगल गीत गाते हुए चल रहीं थीं। इस दौरान देवेंद्र भारद्वाज, सोनू भारद्वाज, विशाल पंडित, सतेंद्र, मुनेश शर्मा, पुरुषोत्तम भारद्वाज, रामपाल सिंह खालौर, कोमित, प्रमोद, संजू शर्मा व सीमांत दुबे आदि शामिल रहे।