फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Sherpur Garhwa Gram Panchayat to become a solar village.

Bulandshahar News: शेरपुर गढ़वा ग्राम पंचायत बनेगा सोलर विलेज

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jul 2026 10:52 PM IST
विज्ञापन
Sherpur Garhwa Gram Panchayat to become a solar village.
बुलंदशहर। पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के अंतर्गत जिले की शेरपुर गढ़वा ग्राम पंचायत को मॉडल सोलर विलेज (आदर्श सौर ग्राम) के रूप में विकसित किया जाएगा। यूपी नेडा के अनुसार गांव में सोलर लगाने लिए डीपीआर बनाई जा रही है। इसे जल्द ही शासन को भेजा जाएगा। शासन से अनुमति मिलने के बाद गांव के हर घर में सोलर पैनल लगेंगे। साथ ही सभी काम सौर ऊर्जा से होंगे। ऐसा होने पर बिजली की जरूरत नहीं रहेगी।
विज्ञापन

इस पहल का उद्देश्य पारंपरिक बिजली खर्च में कटौती करते हुए स्वच्छ और नवीकरणीय ऊर्जा स्रोतों को बढ़ावा देना है। जिले के कई कार्यालय पहले ही सौर ऊर्जा से लैस हो चुके हैं जबकि कई में सौर ऊर्जा संयंत्र लगाने की तैयारी चल रही है। अब गांवों तक इसे पहुंचाने की कवायद तेज हो गई है। चयनित ग्राम पंचायत शेरपुर गढ़ावा के पंचायत भवन, ग्राम पंचायत सचिवालय, स्कूल, आंगनबाड़ी केंद्र और उप-स्वास्थ्य केंद्रों में सोलर पैनल लगाए जाएंगे।
विज्ञापन

पंचायत की सड़कों पर सोलर स्ट्रीट लाइटें लगाई जाएंगी। ग्रामीणों को उनके घरों में सौर ऊर्जा कनेक्शन के दिए जाएंगे। रिन्यूवल एंड एनर्जी कंजर्वेशन-ऑर्गेनाइजेशन सेंटर फॉर स्टडी एंड-साइंस टेक्नोलॉजी एंड पॉलिसी की टीम जल्द गांव में पहुंचकर डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार करेगी। इस परियोजना के तहत गांव के कायाकल्प के लिए सरकार द्वारा एक करोड़ का विशेष अनुदान दिया जाएगा। मॉडल सोलर विलेज योजना का उद्देश्य जिले में एक ऐसा गांव विकसित करना है जो सौर ऊर्जा से चलने में पूरी तरह आत्मनिर्भर हो। सभी ग्रामीण घरों एवं सरकारी बुनियादी ढांचे को 24 घंटे सौर ऊर्जा प्रदान करे।
विज्ञापन
विज्ञापन

यूपी नेडा के परियोजना अधिकारी थान सिंह ने बताया कि योजना के तहत गांव की गलियों में लगने वाली स्ट्रीट लाइटें सोलर एनर्जी से जलेंगी। इससे रात में गांव जगमग रहेगा और पंचायत का स्ट्रीट लाइट पर होने वाला खर्च भी बचेगा। सिंचाई के लिए सोलर पंप सेट लगाए जाएंगे। जिससे डीजल और बिजली पर निर्भरता खत्म होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed