'खाली नहीं करुंगी घर': देवर ने की भाभी की हत्या, सीने में किए चाकू से कई वार; पड़ोसियों को लगा ये तो रोज का है
मीना कहती थी कि तीन भाई हैं तो तीनों का हिस्सा बराबर होगा। कोई भी घर खाली करके नहीं जाएगा। इसको लेकर आए दिन घर में क्लेश होता था। बताया गया कि शुक्रवार की रात में भी कहासुनी हुई। इसी बीच गुस्से में किशोरी ने मीना पर चाकू से ताबड़तोड़ कई प्रहार किए। बताया कि चार से पांच बार सीने में किए, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यूपी के बुलंदशहर स्थित मंडी चौकी क्षेत्र के गांव भाईपुरा में देवर ने शुक्रवार की रात में अपने बड़े भाई की पत्नी मीना (50 वर्ष) की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। महिला की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। बताया जा रहा है कि मकान के बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा था। इसके चलते हत्या की है।
40 गज के मकान को लेकर था विवाद
कोतवाली देहात प्रभारी ने बताया कि नई मंडी चौकी क्षेत्र के गांव भाईपुरा में मीना अपने पति कैलाश के साथ 40 गज के पुस्तैनी घर में रहती थीं। उसी में मीना का देवर किशोरी और अजय रहते हैं। उन्होंने बताया कि मीना के ससुर मोहन ने देवर किशोरी के नाम मकान का शपथ पत्र लिख दिया था। कुछ समय पहले ससुर की मौत हो गई। उनकी मौत के बाद से देवर किशोरी अपने दोनों भाइयों से घर खाली करने के लिए दबाव बना रहा था। इसका मीना विरोध करती थी।
मीना के सीने पर किए चाकू से वार
मीना कहती थी कि तीन भाई हैं तो तीनों का हिस्सा बराबर होगा। कोई भी घर खाली करके नहीं जाएगा। इसको लेकर आए दिन घर में क्लेश होता था। बताया गया कि शुक्रवार की रात में भी कहासुनी हुई। इसी बीच गुस्से में किशोरी ने मीना पर चाकू से ताबड़तोड़ कई प्रहार किए। बताया कि चार से पांच बार सीने में किए, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर आ गए। लोगों को आता देख आरोपी मौके से फरार हो गया। ग्रामीणों ने हत्या की सूचना पुलिस को दी। सीओ सिटी प्रखर पांडेय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जानकारी की। पुलिस मीना को लेकर जिला अस्पताल पहुंची जहां चिकित्सकों ने भी उन्हें मृत घोषित कर दिया।
बीना मांगती थी दो हिस्से, किशोरी चाहता था भगाना
ग्रामीणों ने बताया कि किशोरी, कैलाश और अजय तीन भाई हैं। तीनों भाइयों में किशोरी सबसे छोटा है और अपने बच्चों के साथ रहता है, अजय अविवाहित है और मीना के साथ ही रहता था। ग्रामीणों ने बताया कि मीना का कहना था कि दो भाई एक साथ रहते हैं तो उन्हें दो हिस्से मिलने चाहिए जबकि किशोरी को एक ही हिस्सा मिलना चाहिए। किशोरी दोनों भाइयों को बाहर निकालना चाहता था। वह पूरे घर पर कब्जा करना चाहता था। यही मीना की हत्या का कारण बना। ग्रामीणों का कहना था कि आए दिन इनके घर से झगड़े की आवाजें आती थीं, लेकिन परिवार का मामला होने के कारण लोग ज्यादा बोलते नहीं थे।
चाकू से वार करता रहा किशोरी, चीखती रही मीना
ग्रामीणों ने बताया कि आरोपी किशोरी मीना पर चाकू से वार करता रहा और मीना चीखती रही। उन्होंने बताया कि आए दिन चीख पुकार के कारण लोग जल्दी से घर की तरफ नहीं भागे। जब मीना के चीखने के साथ बचाने की आवाज आई तो पड़ोसी और ग्रामीण घर की ओर दौड़ पड़े। ग्रामीणों को आता देख आरोपी फरार हो गया। ग्रामीणों ने बताया कि चाकू के वार से मीना का खून ज्यादा बह गया और वह वहीं अचेत होकर गिर गईं।
पुलिस का बयान
प्रारंभिक जांच में घर के बंटवारे के विवाद में हत्या करने का मामला प्रकाश में आया है। विभिन्न बिंदुओं पर पुलिस जांच कर रही है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही हैं। - अभिषेक कुमार अजेय, एसपी सिटी
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.