Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Bulandshahr Diwali Violence: Neighbours Attack House Over Firecracker Dispute, CCTV Video Goes Viral

बुलंदशहर में दिवाली की रात गुंडागर्दी: पटाखे जलाने के विवाद में घर में घुसकर तोड़फोड़; घटना सीसीटीवी में कैद

Wed, 11 Nov 2026 11:06 AM IST
Sharukh Khan अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर
अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर Published by: Sharukh Khan Updated Wed, 11 Nov 2026 11:06 AM IST
सार

बुलंदशहर में दिवाली की रात गुंडागर्दी देखने को मिली। यहां दो गुट पटाखे जलाने को लेकर भिड़ गए। एक गुट ने दूसरे गुट के घर में घुसकर तोड़फोड़ की। जमकर गाली-गलौज की। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई।

विज्ञापन
Bulandshahr Diwali Violence: Neighbours Attack House Over Firecracker Dispute, CCTV Video Goes Viral
बुलंदशहर में दिवाली की रात गुंडागर्दी - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

बुलंदशहर नगर कोतवाली क्षेत्र के पॉश कॉलोनी आवास विकास प्रथम में दिवाली की रात पटाखे छोड़ने को लेकर दो पक्षों में हुआ विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। आरोपियों ने पड़ोसी के घर में घुसकर तोड़फोड़ की और ईंट-पत्थर बरसाए। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन


बताया गया कि दिवाली की रात मुकेश प्रधान और उसके बेटे घर के बाहर रॉकेट छोड़ रहे थे। रॉकेट पड़ोसी की ओर जाने पर राकेश अरोड़ा ने सुरक्षा का हवाला देकर मना किया। इससे नाराज मुकेश प्रधान और उसके परिजनों ने गाली-गलौज करते हुए राकेश से मारपीट शुरू कर दी। 
विज्ञापन


शोर सुनकर बीच-बचाव को पहुंचे पुष्पेंद्र चौधरी और शोभित अग्रवाल पर भी आरोपियों ने लाठी-डंडे और लोहे की रॉड से हमला कर दिया। इसके बाद राकेश अरोड़ा के घर का मुख्य गेट तोड़कर परिसर में घुसकर तोड़फोड़ की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

सूचना पर पहुंची पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर मुकेश प्रधान, उसके बेटे अभिषेक, विवेक, दीपक, नवनीत, कुणाल, रानी सहित अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस ने 5 आरोपियों का बीएनएस की धारा 170 में चालान किया है। एसपी सिटी अभिषेक प्रताप ने बताया कि सीसीटीवी के आधार पर जांच कर अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed