सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Bulandshahr Triple Murder Exchange of Fire Between Police and Criminals; Two Criminals Arrested in Encounter

बुलंदशहर ट्रिपल मर्डर: पुलिस और बदमाशों के बीच गोलीबारी, दो बदमाश मुठभेड़ में गिरफ्तार; दोनों घायल

अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर Published by: Sharukh Khan Updated Wed, 29 Apr 2026 08:39 AM IST
विज्ञापन
सार

बुलंदशहर के खुर्जा में हुए तिहरे हत्याकांड में वांछित 50-50 हजार के इनामी दो बदमाश मुठभेड़ में गिरफ्तार किए गए हैं। खुर्जा पुलिस गिरफ्तारी के बाद इन्हें हत्या में प्रयुक्त असलाह और डीवीआर को बरामद करने के लिए लेकर गई थी, तभी इन दोनों अपराधियों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जिसमें दोनों ओर से हुई फायरिंग में दोनों बदमाश पुलिस की गोली लगने से घायल हो गए।

Bulandshahr Triple Murder Exchange of Fire Between Police and Criminals; Two Criminals Arrested in Encounter
अस्पताल में मौजूद पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार

यूपी के बुलंदशहर जिले के खुर्जा कोतवाली पुलिस और बदमाशों के बीच मंगलवार रात को मुंडाखेड़ा नहर के पास मुठभेड़ हुई। मुठभेड़ में हुई दोनों ओर से कई राउंड फायरिंग में 50-50 हजार के इनामी बदमाश रिंकू सैनी और भारत सैनी पुलिस की पैर में गोली लगने से घायल हो गए।
Trending Videos


दोनों घायल बदमाशों को इलाज के लिए खुर्जा की जटिया हॉस्पिटल में भर्ती कराया है। खुर्जा सीओ शोभित कुमार ने बताया कि यह दोनों बदमाश कोतवाली खुर्जा नगर में हुए तिहरे हत्याकांड में आरोपी थे। इन पर 50-50 हजार का इनाम घोषित था।
विज्ञापन
विज्ञापन


खुर्जा पुलिस गिरफ्तारी के बाद इन्हें हत्या में प्रयुक्त असलाह और डीवीआर को बरामद करने के लिए लेकर गई थी, तभी इन दोनों अपराधियों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जिसमें दोनों ओर से हुई फायरिंग में दोनों बदमाश पुलिस की गोली लगने से घायल हो गए।

खुर्जा पुलिस ने बदमाशों के कब्जे से डीवीआर, एक अवैध पिस्टल, एक तमंचा, जिंदा और खोखा कारतूस बरामद किए हैं।

चेहरे पर केक लगाने को लेकर विवाद, तीन की हत्या
बुलंदशहर के खुर्जा में जन्मदिन की पार्टी में चेहरे पर केक लगाने का विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया और पूर्व भाजपा सभासद के दो भाइयों अमरदीप व मनीष और भतीजे आकाश की गोली मारकर हत्या कर दी गई। बुलंदशहर के खुर्जा में जिम के अंदर सनसनीखेज वारदात के बाद पुलिस ने तीन आरोपियों जिम संचालक रूपेश सैनी, मयंक सैनी व नरेश सैनी को गिरफ्तार किया है, जबकि अन्य दो आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया है। अब तक मामले में पांच आरोपियों की गिरफ्तार हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed