{"_id":"6a7f52048fc1abb9d10d35db","slug":"cricket-tournament-kicks-off-in-weir-bulandshahr-news-c-133-1-bul1031-162759-2026-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: वैर में क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: वैर में क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ
विज्ञापन
सिकंदराबाद क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ करती पूर्व विधायक विमला सोलंकी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिकंदराबाद। क्षेत्र के गांव वैर में शुक्रवार को जयबूचा बाबा क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ हुआ। एएसबी इंटर कॉलेज के पीछे स्थित खेल मैदान में आयोजित प्रतियोगिता का उद्घाटन पूर्व विधायक बिमला सिंह सोलंकी और नलिन सोलंकी ने फीता काटकर किया।
उन्होंने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया। पूर्व विधायक बिमला सिंह सोलंकी और नलिन सोलंकी ने टूर्नामेंट के आयोजकों एवं खिलाड़ियों के लिए 21 हजार रुपये की सहयोग राशि प्रदान की। आयोजकों ने सहयोग के लिए उनका आभार व्यक्त किया।
आयोजक गौरव तोमर, ललित भाटी, कृष्णा भाटी और कपिल कुमार ने बताया कि प्रतियोगिता की विजेता टीम को 51 हजार रुपये नकद व ट्रॉफी, जबकि उपविजेता टीम को 21 हजार रुपये नकद व ट्रॉफी प्रदान की जाएगी। प्रतियोगिता का प्रवेश शुल्क 1499 रुपये है।
विज्ञापन
इसमें केवल ग्रामीण टीमें ही भाग ले सकेंगी। साथ ही सभी खिलाड़ियों का एक ही गांव का निवासी होने का प्रमाण पत्र अनिवार्य किया गया है। कार्यक्रम में जोखाबाद प्रधान धीरेंद्र सिंह, सलेमपुर कायस्थ प्रधान राजसिंह, हरेंद्र सिंह सोलंकी, अमित सैनी, उदयपाल नेताजी सहित अन्य लोग मौजूद रहे। संवाद