फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Firing between two parties in a transaction dispute death of two

UP: लेनदेन के विवाद में दो पक्षों में ताबड़तोड़ फायरिंग, दोनों पक्षों के दो लोगों की मौत, गांव में तनाव

Wed, 15 Jul 2026 11:41 PM IST
Akash Dubey संवाद न्यूज एजेंसी, सिकंदराबाद (बुलंदशहर)
संवाद न्यूज एजेंसी, सिकंदराबाद (बुलंदशहर) Published by: Akash Dubey Updated Wed, 15 Jul 2026 11:41 PM IST
सार

निजामपुर में मंगलवार रात लेनदेन के विवाद में दो पक्षों में फायरिंग हुई। फोन पर कहासुनी के बाद कार सवार लोगों ने एक-दूसरे पर ताबड़तोड़ फायरिंग और पथराव किया। इसमें सोनू (40) और अजब सिंह की गोली लगने से मृत्यु हो गई।

विज्ञापन
Firing between two parties in a transaction dispute death of two
आपसी विवाद में फायरिंग में दो की मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोतवाली क्षेत्र के गांव निजामपुर में लेनदेन के विवाद में मंगलवार की रात दो पक्षों में फायरिंग हो गई। दोनों पक्षों की ओर से एक दूसरे पर ताबड़तोड़ फायरिंग और  पथराव किया गया। करीब 15 मिनट तक दोनों पक्षों की ओर से फायरिंग होती रही। फायरिंग से आसपास भगदड़ मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को संभाल। वहीं, फायरिंग में एक पक्ष के सोनू 40 वर्ष वह दूसरे पक्ष के अजब सिंह को गोली लगने से उनकी मृत्यु हो गई। घटना के बाद गांव में तनाव फैल गया गांव में शांति व्यवस्था बनाने के लिए भारी पुलिस बल के अलावा पीएसी बल भी तैनात किया गया है।

विज्ञापन


 कोतवाली क्षेत्र के गांव निजामपुर निवासी सोनू और अजब सिंह के परिवार गांव में अंदर रहते हैं। गांव के बाहर से सिकंदराबाद दनकौर मार्ग होकर गुजर रहा है। ग्रामीणों ने गांव के बाहर दनकौर मार्ग पर आवास में दुकान बना रखी है। पुलिस ने बताया कि दोनों पक्षों में लेनदेन को लेकर विवाद चल रहा है। जांच के दौरान प्रकाश में आया कि रात में दोनों पक्षों के लोगों की फोन पर एक दूसरे से बात हुई। इस दौरान दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। जिसके बाद एक पक्ष के लोग स्विफ्ट कार में, दूसरे पक्ष के लोग फॉर्च्यूनर कार में सवार होकर गांव के बाहर दनकौर रोड पर पहुंचे। प्रत्यकदर्शिओं ये बताया कि रात करीब 11 बजे कार से गांव के बाहर दनकौर रोड पर पहुंचे और दोनों पक्षों के लोगों ने एक दूसरे की कार में आमने सामने से टक्कर मार दी इसके बाद कार सवार दोनों पक्षों के लोगों ने एक दूसरे पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। करीब 15 मिनट तक फायरिंग होती रही। फायरिंग से आसपास अफरा तफरी मच गई सड़क किनारे रहने वाले लोगों ने अपनी दुकानों के शटर गिरा लिए वहीं घर में घुसकर अपनी जान बचाई। मार्ग से होकर गुजरने वाले वाहन चालकों ने भी अपने वाहनों को रोक दिया। इस दौरान दोनों पक्षों के लोगों ने एक दूसरे पर  पथराव भी किया।
विज्ञापन


सूचना पर निजामपुर चौकी पुलिस के अलावा कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंची और पुलिस ने स्थिति को संभाल। फायरिंग के दौरान एक पक्ष के सोनू वह दूसरे पक्ष के अजब सिंह को गोली लगने से वह घायल हो गए। वही अजब सिंह पक्ष के अरविंद समेत दो लोग घायल हो गए।  लोगों ने अजब सिंह और घायलों को उपचार के लिए नोएडा के कैलाश हॉस्पिटल में भर्ती कराया। वहीं सोनू को परिजनो ने दादरी के नवीन हॉस्पिटल में भर्ती कराया। उपचार के दौरान सोनू व अजब सिंह की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों पक्षों में फायरिंग की सूचना पर एसएसपी दिनेश कुमार सिंह एसपी सिटी अभिषेक प्रताप  अजय एसडीएम दिनेशचंद्र सीओ दीपक कुमार तिवारी कई थानों की पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच घटना की जानकारी ली। फॉरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। घटनास्थल पर ईंट के टुकड़े पिस्टल, 315 बोर के खोके, 12 बोर के कारतूस बिखरे हुए पड़े थे। वही जूते चप्पल भी बिखरे हुए पड़े थे। 

एसपी सिटी एसडीएम ने गांव में किया कैंप  घटना एक ही गांव के दो पक्षों के बीच होने के चलते गांव में तनाव का माहौल है।  किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए गांव में भारी पुलिसबल के अलावा पीएसी भी तैनात की गई है। वहीं एसपी सिटी अभिषेक प्रताप अजय, एसडीएम दिनेश चंद्र गांव में कैंप किए हुए हैं और पल-पाल के हालात पर नजर बनाए हुए हैं। किसी भी घटना से निपटने के लिए पुलिस ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं।

 
लेनदेन के विवाद में गांव निजामपुर निवासी सोनू व अजब सिंह पक्ष में फायरिंग किए जाने का मामला प्रकाश में आया है फायरिंग में गोली लगने से घायल सोनू व अजब सिंह की उपचार के दौरान मौत हो गई है वह अजब सिंह पक्ष के अरविंद व एक अन्य युवक घायल है जिन्हें पथराव में चोट आई है। मृतको के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed