फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Five died in a horrific road accident in Bulandshahr

बुलंदशहर में भीषण सड़क हादसा: दिल्ली-बदायूं हाईवे पर ईको पेड़ से टकराई, पांच लोगों की मौत, तीन घायल

Fri, 16 Oct 2026 03:01 PM IST
Akash Dubey अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर
अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर Published by: Akash Dubey Updated Fri, 16 Oct 2026 03:01 PM IST
सार

दिल्ली-बदायूं हाईवे पर एक ईको गाड़ी पेड़ से टकरा गई। इस भीषण हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई। मृतकों में एक मासूम बच्ची भी शामिल है। कासगंज का एक परिवार बेलोन दर्शन जा रहा था। इस दुर्घटना में तीन लोग गंभीर रूप से घायल भी हुए हैं।

विज्ञापन
Five died in a horrific road accident in Bulandshahr
बुलंदशहर में पांच लोगों की मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली-बदायूं हाईवे पर नरोरा थाना क्षेत्र के रतनपुर खेड़िया गांव के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। कासगंज से बेलोन दर्शन के लिए जा रही एक ईको गाड़ी असंतुलित होकर पेड़ से टकरा गई। इस भीषण दुर्घटना में एक मासूम बच्ची सहित पांच लोगों की जान चली गई। हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतकों में तीन पुरुष, एक महिला और एक मासूम बच्ची शामिल हैं।

विज्ञापन
Trending Videos



घायलों में ललिता (25), बबीता (10) और प्रगति (8) शामिल हैं। पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर घायलों को सीएचसी डिबाई पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने पांच लोगों को मृत घोषित कर दिया। तीन घायलों का सीएचसी पर उपचार चल रहा है। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें हायर सेंटर रेफर किया गया है। यह हादसा थाना नरौरा कोतवाली क्षेत्र में हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

वैन में कुल आठ लोग थे सवार
यह परिवार कासगंज जनपद के थाना सिढ़पुरा के गांव दहेली बुजुर्ग का निवासी था। ईको वैन में कुल 8 लोग सवार थे। वे सभी एक ही परिवार के सदस्य थे। ललिता पत्नी लोकेंद्र ने पुलिस को घटना के बारे में जानकारी दी। वे कासगंज से बेलोन में दर्शन करने के लिए आए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed